सुप्रीम कोर्ट में कल से सभी मामलों की सुनवाई वर्चुअली होगी, घर से काम करेंगे जज
एनसीआई@नई दिल्ली
सुप्रीम कोर्ट 7 जनवरी से सभी मामलों की सुनवाई केवल वर्चुअल मोड में करेगा। इस दौरान सभी जजों को अपने आवासीय कार्यालयों से काम करने का निर्देश जारी किया गया है। सुप्रीम कोर्ट ने एक सर्कुलर के माध्यम से कहा है कि 10 जनवरी से केवल अत्यंत जरूरी मामलों, ताजा मामलों, स्थगन, नजरबंदी और निश्चित तारीख के मामलों से जुड़े जमानत मामलों को कोर्ट के सामने लिस्टेड किया जाएगा।
