December 5, 2025

News Chakra India

Never Compromise

बूंदी, कोटा व बारां के कम्प्यूटर अनुदेशकों की बैठक में हुई अहम चर्चा

बूंदी, कोटा व बारां के कम्प्यूटर अनुदेशकों की बैठक में हुई अहम चर्चा

एनसीआई@बूंदी

राजस्थान कम्प्यूटर अनुदेशक संघ बूंदी से जुड़े कंप्यूटर शिक्षकों  की एक आवश्यक बैठक रविवार को स्काउट गाइड भवन में हुई।



प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र कुमार क्षत्रीय और प्रदेश महासचिव मुकुल आचार्य  की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में कोटा, बूंदी व बारां जिले से कम्प्यूटर अनुदेशकों ने भाग लिया। इसमें कम्प्यूटर शिक्षक भर्ती के सम्बन्ध में विचार-विमर्श किया गया।



बैठक में वक्ताओ ने संगठन की एकता पर जोर दिया। साथ ही आगामी रणनीति पर विस्तार से चर्चा की। इसमें कर्मचारी महासंघ (एकीकृत) के जिला अध्यक्ष अनीस अहमद, उपाध्यक्ष वरुण शर्मा, कोटा जिला अध्यक्ष कृष्ण मुरारी अजमेरा, बारां जिलाध्यक्ष संजय नागर, बूंदी जिला अध्यक्ष हंसराज चौधरी, उपाध्यक्ष राकेश दीक्षित व कोषाध्यक्ष मनोरमा शर्मा के अलावा चेतना शर्मा, विष्णु प्रिया, पवन वर्मा, प्रवीण जैन, महावीर मीणा, भुवनेश आदि कम्प्यूटर शिक्षक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.