December 14, 2025

News Chakra India

Never Compromise

एलबीएस का नववर्ष स्नेह मिलन समारोह आयोजित, 18 लोगों को सम्मानित भी किया

एलबीएस का नववर्ष स्नेह मिलन समारोह आयोजित, 18 लोगों को सम्मानित भी किया

एनसीआई@कोटा

महावीर नगर विस्तार योजना स्थित एलबीएस परिसर में शनिवार को छात्रों एवं शिक्षकों का नववर्ष स्नेह मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर एलबीएस क्लब एसोसिएशन का गठन कर इसके पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई। वर्षभर समर्पण भाव से कार्य करने वाले 18 लोगों का सम्मान भी किया गया।



इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि एलबीएस समूह की संस्थापक उर्मिला माथुर और निदेशक कुलदीप माथुर थे। इस मौके पर कुलदीप माथुर ने कहा पिछले 2 वर्ष हर क्षेत्र की ही तरह शिक्षा के लिए भी बेहद चुनौतीपूर्ण रहे हैं। छात्रों को अपने घरों पर ऑनलाइन शिक्षण लेना पड़ा और अध्यापकों के लिए भी यह एक चुनौती थी। इसे छात्रों और अध्यापकों के बेहतर तालमेल ने पूरा किया। कोविड अभी गया नहीं है। ऐसे में हमें अभी पूरी सावधानी के साथ अध्ययन और अध्यापन को जारी रखना होगा। कार्यक्रम में लकी ड्रॉ, विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अंत में संस्था के सीईओ ओपी माथुर ने आभार व्यक्त किया।



संस्थान से जुड़े हुए मयूर सक्सेना ने बताया कि कार्यक्रम में डॉ.कपिल देव शर्मा, डॉ. प्रिया शुक्ला, योगेंद्र माथुर, उपेंद्र माथुर, दीपक खत्री, जसपिंदर सहानी, सुरेंद्र नागर, योगेंद्र सिंह, एमआई खान, डॉ.धनसिंह, स्वाति जैन, जावेद खान, रितिका असनानी, विमल शर्मा, आरपी खंडेलवाल, नीतू कुमावत, नेहा माथुर एवं समस्त एलबीएस ग्रुप के सदस्य मौजूद रहे।




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.