December 9, 2025

News Chakra India

Never Compromise

महाराव राजा रणजीत सिंह की पुण्यतिथि पर हुए कई कार्यक्रम

महाराव राजा रणजीत सिंह की पुण्यतिथि पर हुए कई कार्यक्रम

एनसीआई@बूंदी

स्वर्गीय महाराव राजा रणजीत सिंह की 12 वीं पुण्यतिथि पर आज दिनभर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इनकी शुरुआत सुबह 9 बजे बड़ा रामद्वारा गौशाला में गायों को हरा चारा डालने से हुई। इसके बाद सामान्य चिकित्सालय में मरीजों को फल वितरित किए गए‌।

कुंवर वंश वर्धन सिंह ने बताया कि इस मौके पर गायों की सेवा सुश्रुषा की गई, गायों को हरा चारा डाला गया‌।
साथ ही राजकीय सामान्य चिकित्सालय में मरीजों को फल वितरित किए गए ।



इस मौके पर चांदना हाउस सोपुरिया की बावड़ी पर सभा भी हुई। इसमें गुर्जर समाज के जिला अध्यक्ष देव लाल चांदना, पूर्व महाराजा कापरेन बलभद्र सिंह सहित पुरुषोत्तम पारीक, सिल्विन, जोगेन्द्र सिंह, महेन्द्र सिंह, जनक सिंह सोलंकी, राजवीर सिंह, रतन सिंह, संजय खान, विजय सिंह, बृजराज सिंह, महेन्द्र सिंह, गजेन्द्र सिंह आदि मौजूद रहे।

सभा को सम्बोधित करते हुए देवलाल चांदना व कुंवर वंशवर्धन सिंह ने लोगों से आग्रह किया कि जन्म दिवस या पुण्यतिथि अथवा अन्य कई कार्यक्रम पर लोगों को गायों की सेवा कर पुण्य लाभ प्राप्त करना चाहिए। इसी क्रम में दोपहर 3 बजे नैनवां रोड स्थित मूक बधिर विद्यालय में बच्चों को अल्पाहार वितरित किया गया। विद्यालय की संचालिका गायत्री गोस्वामी ने इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में कुंवर वंश वर्धन सिंह का स्वागत किया। साथ ही इस पुण्य कार्य के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

अपने सम्बोधन में कुंवर वंश वर्धन सिंह ने संचालक मंडल को इस पुनीत कार्य में सदैव तन-मन-धन से सहयोग करने का आश्वासन दिया। पुरुषोत्तम पारीक ने भी सम्बोधित किया। इसी शृंखला में शाम 4 बजे से ईश्वरी निवास में महाराव राजा रणजीत सिंह के चित्र पर रानी रोहिणी कुमारी, राजपूत महिला फाउंडेशन की अध्यक्ष रानी रोहिणी कुमारी व फाउंडेशन से जुड़े सदस्यों के अलावा पूर्व महाराजा बलभद्र सिंह , कुंवर वंशवर्धन सिंह, केसरी लाल सुमन, वन्य जीव विशेषज्ञ विट्ठल सनाढ्य, एडवोकेट हरीश गुप्ता, भंवर सिंह, कोच सुरेंद्र सिंह, जनक सिंह जावटी, नरेन्द्र सिंह खजूरा, डॉ. नरेन्द्र सिंह, महेन्द्र सिंह उलेड़ा, राजवीर सिंह चौंतरा का खेड़ा, जितेन्द्र सिंह ताकला, ठाकुर प्रसाद सिंह, जोगेन्द्र सिंह हाड़ा आदि ने पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.