December 12, 2025

News Chakra India

Never Compromise

राजस्थान में नई गाइड लाइन जारी: कोरोना लक्षण होने पर स्टूडेंट्स की एंट्री बैन, निजी-सरकारी स्कूलों में ऑनलाइन क्लास के निर्देश

राजस्थान में नई गाइड लाइन जारी: कोरोना लक्षण होने पर स्टूडेंट्स की एंट्री बैन, निजी-सरकारी स्कूलों में ऑनलाइन क्लास के निर्देश

एनसीआई@जयपुर

कोरोना के बढ़ते केसों के बीच शिक्षा विभाग ने नई गाइड लाइन जारी कर दी है। सरकारी व निजी स्कूलों को बच्चों को ऑनलाइन क्लास की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं। बच्चों को अनुपस्थित रहने पर ऑनलाइन मटेरियल भी उपलब्ध कराना होगा।

माध्यमिक शिक्षा निदेशक कानाराम की ओर से सभी जिलों में स्कूलों को भेजे गए आदेश में कहा है कि स्माइल, आओ घर से सीखें, ई-कक्षा और अन्य ऑनलाइन स्टडी मटेरियल बच्चों को उपलब्ध कराएं। अगर स्टूडेंट स्कूल आ रहा है तो भी उसे ऑनलाइन मटेरियल दिया जाए। इसके साथ ही स्कूल के टीचिंग और नॉन टीचिंग स्टाफ को कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लगी होनी अत्यावश्यक है।

गाइड लाइन में यह

कलक्टर को अगर ये लगता है कि उनके एरिया में स्कूल की छुट्‌टी करनी चाहिए तो वो अतिरिक्त मुख्य सचिव से बातचीत करके इस बारे में निर्देश जारी कर सकते हैं।

सभी स्कूल संचालकों को अभिभावकों से लिखित परमिशन लेनी होगी कि वो अपनी मर्जी से बच्चों को भेज रहे हैं। कोरोना के लक्षण दिखने पर बच्चों को स्कूल में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। अभिभावकों को भी ऐसे बच्चों को स्कूल नहीं भेजना है। सभी स्टूडेंट, टीचर्स व नॉन टीचर्स को मास्क लगाना अनिवार्य होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.