पुरानी धान मंडी व्यापार संघ की कार्यकारिणी गठित
एनसीआई@बूंदी
पुरानी धानमंडी व्यापार संघ के अध्यक्ष माधव प्रसाद विजयवर्गीय ने आज सोमवार को अपनी कार्यकारिणी की घोषणा कर दी।
इस कार्यकारिणी में मधुसूदन यादव सचिव, रामप्रकाश सैनी सह सचिव, सोनू भंडारी, आरिफ अंसारी, रामप्रसाद नागर व जीतू कोटिया उपाध्यक्ष, ललित गंगवाल, कन्हैयालाल गुरबाणी व अशोक राठौर वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अशोक मालू कोषाध्यक्ष, सोहन लाल शर्मा सह कोषाध्यक्ष, दीपक बायर मीडिया प्रभारी व गोपाल बिरला सह प्रभारी बनाए गए हैं।
कार्यकारिणी सदस्य सदस्य के रूप में भानु जैन, त्रिलोक राठौर, गणेश राठौर, राजेश जैन, मुकेश जैन, हुसैन भाई, कन्हैया राठौर, जांबाज सैनी, दीपक अग्रवाल, राजेन्द्र विजय व अरविंद विजय को शामिल किया गया है।
वहीं प्रदीप सोमानी, सलीम भाई, नवल किशोर अग्रवाल, अशोक कुमार, विनोद जैन, फरीद अंसारी व हाजी अब्दुल वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किए गए हैं।
राजेन्द्र समदानी, सुनील समदानी, सूरज समदानी, शंकर गुर्जर, कैलाश जी मिर्ची वाले सत्यनारायण अग्रवाल, अशोक जेसवानी व पप्पू लोधा को सलाहकार बनाया गया है।
मोइनुद्दीन फारवर्ड अंसारी, नरेन्द्र जैन कोटिया, महेन्द्र जैन, रमेश जैन व नेमी चंद जैन को संरक्षक की जिम्मेदारी दी है।
अध्यक्ष माधव प्रसाद विजयवर्गीय ने बताया कि सहयोग और समर्थन में इंदिरा मार्केट के कुछ व्यापारी भी साथ है।
