बूंदी में पिक्लबॉल संघ का गठन
एनसीआई@बूंदी
ईश्वरी निवास में आज पिक्लबॉल संघ का गठन किया गया। इसमें संरक्षक कुंवर वंशवर्द्धन सिंह, अध्यक्ष पुरुषोत्तम लाल पारीक, महासचिव अजय नुवाल एडवोकेट व कोषाध्यक्ष गुरुदत्त शर्मा को बनाया गया।
यह गठन राजस्थान पिक्ल बॉल के प्रणेता अध्यक्ष अर्जुन सिंह के निर्देशानुसार किया गया है।
संघ की एक विज्ञप्ति के अनुसार इस खेल का राजस्थान में आगमन हो चुका है। 26 दिसम्बर को जयपुर में इसका विशाल स्तर पर आयोजन हो चुका है। इसमें भारी संख्या में खिलाड़ियों ने भाग लिया था।
संरक्षक वंशवर्धन सिंह ने कहा बूंदी में जल्द ही इस खेल के लिए मैदान तैयार करवाया जाएगा।
