December 9, 2025

News Chakra India

Never Compromise

राजस्थान: 3 फरवरी से फिर बारिश के आसार, नए पश्चिमी विक्षोभ से मौसम में आएगा यह बदलाव

राजस्थान: 3 फरवरी से फिर बारिश के आसार, नए पश्चिमी विक्षोभ से मौसम में आएगा यह बदलाव

एनसीआई@जयपुर

राजस्थान में 3 फरवरी से फिर बारिश हो सकती है। नए पश्चिमी विक्षोभ से मौसम में यह परिवर्तन देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने 2-3 फरवरी को बादल छाए रहने की सम्भावना जताई है। इससे 2 फरवरी, गुरुवार को राज्य के उत्तरी भागों में बारिश हो सकती है।

20 से ज्यादा शहरों में दिन का पारा 25 के पार

राज्य में 2-3 दिन से तेज धूप और उत्तरी हवाओं का असर कम होने से सर्दी से राहत मिली है। जयपुर, अजमेर, कोटा, बूंदी, जोधपुर, जालोर, सिरोही और बीकानेर सहित अन्य जिलों में भी न्यूनतम तापमान 10 डिग्री या उससे ऊपर दर्ज हुआ। प्रदेश में लगातार रात का तापमान भी बढ़ रहा है। बीती रविवार रात करीब 2 से 3 डिग्री तक तापमान बढ़ा। करीब एक दर्जन जिलों में रात का पारा 10 डिग्री के पार पहुंचा। 16.2 डिग्री के साथ बाड़मेर में बीती रात सबसे गर्म दर्ज हुई।




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.