राजस्थान कोरोना अपडेट: कम संक्रमण वाले जिलों में भी हो रही मौत, जयपुर-जोधपुर सहित 7 जिलों में अधिक संक्रमण
एनसीआई@सेन्ट्रल डेस्क/जयपुर
राजस्थान में कोरोना की तीसरी लहर शुरू होने के साथ ही मौतों का आंकड़ा भी बढ़ता जा रहा है। इसमें चिंता की बात यह है कि अब कम संक्रमण वाले जिलों, जैसे जालोर, झालावाड़ और राजसमंद में भी मौत हो रही है। रविवार को यहां एक-एक मौत हुई हैं।
जालोर में सिर्फ 4 पॉजिटिव केस मिले, जबकि यहां महज 5 एक्टिव केस हैं। झालावाड़ में 77 पॉजिटिव मिले और एक्टिव केस 448 हैं। राजसमंद में 180 पॉजिटिव मिले और एक्टिव केस 596 हैं। जयपुर में सबसे ज्यादा एक्टिव केस 20127 हैं। उदयपुर में एक्टिव केस 3678 हैं। जयपुर में 2 और उदयपुर में एक मौत हुई है। इस प्रकार प्रदेश में कोरोना से रविवार को कुल 6 लोगों की मौत हुई।
एक्टिव केस 63,732 पहुंचे
राज्य में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 63,732 हो गई है। रविवार को 10,006 नए कोविड संक्रमित मिले। जयपुर में सबसे ज्यादा 1871 पॉजिटिव केस मिले हैं। इसके अलावा अलवर में 1026, जोधपुर में 909, उदयपुर में 734 संक्रमित मिले। भरतपुर में 542, बाड़मेर में 458, बीकानेर में 434 पॉजिटिव केस सामने आए हैं।
10 हजार 6 कोरोना संक्रमित मिले
जिलेवार अजमेर में 292, अलवर में 1026, बांसवाड़ा में 113, बारां में 94, बाड़मेर में 458, भरतपुर में 542, भीलवाड़ा में 285, बीकानेर में 434, बूंदी में 44, चित्तौड़गढ़ में 293, चूरू में 178, दौसा में 95, धौलपुर में 120, डूंगरपुर में 197, गंगानगर में 292, हनुमानगढ़ में 327, जयपुर में 1871, जैसलमेर में 150, जालोर में 4, झालावाड़ में 77, झुंझुनूं में 28, जोधपुर में 909, करौली में 9, कोटा में 291 संक्रमित मिले हैं। नागौर में 83, पाली में 263, प्रतापगढ़ में 163, राजसमंद में 180, सवाईमाधोपुर में 148, सीकर में 113, सिरोही में 132, टोंक में 51, उदयपुर में 734 केस मिले हैं।
तीसरी लहर में अब तक 41 मौतें
प्रदेश में तीसरी लहर के दौरान अब तक 41 कोविड संक्रमितों की मौतें हो चुकी हैं। 4 जनवरी को 1 मौत से यह सिलसिला शुरू हुआ। यह बढ़ते-बढ़ते 15 जनवरी को 8 मौत तक जा पहुंचा है। 16 जनवरी को 6 मरीजों की मौत हुई। जैसे-जैसे कोविड के केस बढ़ रहे हैं, वैसे-वैसे मौतों के आंकड़े भी बढ़ रहे हैं।
कोविड की तीसरी लहर में मौत का आंकड़ा
तारीख मौत
4 जनवरी 1
5 जनवरी 2
6 जनवरी 0
7 जनवरी 2
8 जनवरी 2
9 जनवरी 1
10 जनवरी 2
11 जनवरी 4
12 जनवरी 3
13 जनवरी 7
14 जनवरी 3
15 जनवरी 8
16 जनवरी 6
कुल 41
