December 9, 2025

News Chakra India

Never Compromise

व्यापार महासंघ: बैठक में लिए महत्वपूर्ण निर्णय, व्यापारियों के साथ शहर की समस्याओं पर भी मंथन

व्यापार महासंघ: बैठक में लिए महत्वपूर्ण निर्णय, व्यापारियों के साथ शहर की समस्याओं पर भी मंथन

एनसीआई@बूंदी

व्यापार महासंघ के प्रस्तावित शपथ ग्रहण समारोह के आयोजन के सम्बन्ध में विचार-विमर्श करने के लिए आज रविवार को रेतवाली महादेव मंदिर पर संगठन की बैठक आयोजित हुई। इसमें शहर के व्यापारियों के साथ शहर की विभिन्न समस्याओं पर भी व्यापार महासंघ के कार्यकारिणी सदस्यों व व्यापार संघ के अध्यक्षों ने अपने विचार रखे।



मौसम के प्रवक्ता माधव प्रसाद विजयवर्गीय ने बताया इस सम्बन्ध में एक मांग पत्र लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला सहित बूंदी विधायक अशोक डोगरा, नगर परिषद की सभापति मधु नुवाल व पूर्व राज्य मंत्री हरिमोहन शर्मा को देने का निर्णय लिया गया। सभी का एकमत से मानना था कि बूंदी विकास के लिहाज से काफी पिछड़ा हुआ है। वहीं इसके बाद में बसा हुआ कोटा आज विकास की ऊंचाइयों पर है। इस परिप्रेक्ष्य में व्यापार महासंघ ने व्यापारियों की एकता के बलबूते पर वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों से इसका विकास करवाने का निर्णय लिया। इस पर सभी व्यापारियों ने एकमत से सहमति प्रदान की। बैठक में शामिल हुए व्यापारियों का स्वागत सत्कार व्यापार महासंघ के अध्यक्ष निरंजन जिंदल ने किया। साथ ही बिंदुवार अपने विचार रखे।



बैठक में ये हुए शामिल

सराफा व्यापार संघ के अध्यक्ष सत्य प्रकाश मौजी,
कपड़ा एसोसिएशन के अध्यक्ष हरीश कुमार बिलोची,
ज्वेलरी व्यवसाय के अध्यक्ष सोहन तोषनीवाल, कोटा रोड व्यापार संघ अध्यक्ष राजकुमार शृंगी, रेडीमेड व्यापार संघ के अध्यक्ष जसविंदर सिंह जस्सी, साइकिल एजेंसीज अध्यक्ष सुमित आनंद, बूंदी इलेक्ट्रिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष ओम कुमावत एवं इकबाल मोहम्मद, अलोह धातु व्यापार संघ अध्यक्ष मनीष कसेरा, जनरल फैंसी स्टोर अध्यक्ष विमल अग्रवाल, लंका गेट व्यापार मंडल अध्यक्ष कमलेश गौतम बंटी, इलेक्ट्रोनिक्स व्यापार संघ के कौशल त्रिवेदी, आजाद पार्क व्यापार संघ अध्यक्ष हरीश जेसवानी, छोटीकाशी थड़ी ठेला एसोसिएशन अध्यक्ष भगवती सिंह, फल फ्रूट एसोसिएशन अध्यक्ष रामस्वरूप राठौर, पुरानी धान मंडी व्यापार संघ अध्यक्ष माधव प्रसाद विजयवर्गीय, लैब एसोसिएशन अध्यक्ष मनोज शर्मा, मार्बल एसोसिएशन के विजय सिंह गहलोत, डिस्पोजल एसोसिएशन अध्यक्ष शिव जिंदल, ऑयल मिल एसोसिएशन अध्यक्ष परेश मूंदडा, खाईलेंड मार्केट से अशोक चित्तोडा,केबिन एवं थड़ी होल्डर्स अध्यक्ष रोशन बिलोची, खल चूरी व्यापार संघ से संतोष जिंदल, वरिष्ठ सलाहकार नरोत्तम अग्रवाल, अशोक अजमानी, मधुसूदन यादव, संतोष कटारा, कालू कटारा आदि व्यापारी इस बैठक में शामिल हुए। इसका संचालन वरिष्ठ व्यापारी फणी भूषण सुरलाया ने किया।

(नोट: इस खबर में शामिल वीडियो को देखने के लिए कृपया इनके बीच के निशान पर हलका सा क्लिक करें)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.