December 5, 2025

News Chakra India

Never Compromise

एक मांग पूरी होने पर पारीक ने मुख्यमंत्री का आभार जताने के साथ दूसरी मांग फिर दोहराई

एक मांग पूरी होने पर पारीक ने मुख्यमंत्री का आभार जताने के साथ दूसरी मांग फिर दोहराई

एनसीआई@बूंदी

राज्य सरकार द्वारा पेंशनर्स को टीआईईडी में शिथिलता देने पर अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ के संरक्षक पुरुषोत्तम पारीक ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का आभार जताते हुए उनके इस निर्णय को सही समय पर उठाया गया कदम बताया है। इसी के साथ उन्होंने पेंशनर्स को सभी प्रकार की औषधियां उपलब्ध कराने की अपनी दूसरी मांग भी दोहराई है।

उल्लेखनीय है कि अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ के संरक्षक पारीक ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को 30 जनवरी को पत्र लिख कर टीआईईडी में शिथिलता देने सहित पेंशनर्स को सभी प्रकार की औषधियां उपलब्ध कराने की मांग की थी। इसके बाद 1 फरवरी को सरकार ने आदेश जारी कर पेंशनर्स के लिए टीआईईडी में तो शिथिलता देने के आदेश जारी कर दिए, मगर दूसरी मांग पूरी नहीं हुई।

इसके बाद पारीक ने अपने वक्तव्य में मुख्यमंत्री गहलोत से पेंशनर्स को सभी प्रकार की औषधियां उपलब्ध कराने की मांग एक बार फिर की है, ताकि बुजुर्गों को हर प्रकार की बीमारी के दौरान राहत मिल सके। उन्होंने कहा है कि पेंशनर्स को कई बार वो दवाइयां नहीं मिल पाती हैं, जो वास्तव में उनके लिए लाभदायक हैं। बुजुर्ग अवस्था में उन दवाइयों की अत्यंत आवश्यकता होती है। इसी कारण उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग की है कि यथाशीघ्र राज्य के वरिष्ठ चिकित्सकों व अधिकारियों से सलाह-मशवरा करके ऐसा आदेश जारी करें, जिससे राज्य के पेंशनर्स पूरी तरह लाभान्वित हो सकें। ऐसा इसलिए भी जरूरी है क्योंकि उन्होंने अपने सर्विस काल में अपने वेतन से आरएम पीएफ के माध्यम से काफी राशि की कटौती करवाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.