सेवानिवृत रोडवेज कर्मियों ने अपनी मांगों के सम्बन्ध में दिया ज्ञापन
एनसीआई@बूंदी
आरएसआरटीसी रिटायर्ड एम्पलॉइज एसोसिएशन की ओर से अपनी विभिन्न मांगों को लेकर बूंदी आगार के मुख्य प्रबंधक को अध्यक्ष एवं प्रबंधक निदेशक, राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम मुख्यालय जयपुर के नाम एक ज्ञापन दिया गया। इससे पूर्व संगठन की ओर से धरना-प्रदर्शन का भी आयोजन किया गया। संगठन के अध्यक्ष अशोक सक्सेना की अगुवाई में हुए इस आयोजन में कैलाश स्वर्णकार, गोपाल पांचाल, गजानन तेली आदि सेवानिवृत्त कर्मी शामिल थे।
संगठन के ज्ञापन में निम्न मांगें शामिल हैं-
1. सेवानिवृत कर्मचारियों का विलम्ब से किया जाने वाला भुगतान 6 प्रतिशत ब्याज के साथ किया जाए।
2. ईपीएफ 95 से रिटायर्ड कर्मचारियों के पेंशन विकल्प खोले जाएं ।
3. वर्ष 2017 से सातवां वेतनमान लागू किया जाए।
4. सर्वोच्च न्यायालय के आदेश की पालना करते हुए रात्रि भत्ता व ओवर टाइम दिया जाए।
5. निगम के सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लिए भी राज्य सरकार के पेंशनर्स के समानआरजीएसएस लागू किया जाए।
6. जिन सेवानिवृत कर्मचारियों की नियमानुसार सीपीएफ कटौती हुई है, निगम से उनकी पुरानी पेंशन लागू करवाई जाए।
7. सेवानिवृत कर्मचारियों की निगम द्वारा 10 वर्ष से कटौती कम की गई, उनको भी मिनिमम पेंशन दिलवाई जाए, ताकि उनके परिवार का भरण-पोषण हो सके ।
