व्यापार महासंघ बूंदी का शपथ ग्रहण समारोह 3 मार्च को, लोकसभा अध्यक्ष बिरला होंगे मुख्य अतिथि
एनसीआई@बूंदी
व्यापार महासंघ बूंदी का शपथ ग्रहण समारोह 3 मार्च, गुरुवार को शाम 6 बजे रिलायंस पेट्रोल पंप के सामने स्थित हरियाली रिसोर्ट में आयोजित किया जाएगा।
महासंघ के अध्यक्ष निरंजन जिंदल ने बताया कि उनकी
कार्यकारिणी 35 व्यापार संगठनों के समर्थन के साथ शपथ ग्रहण करेगी। इस मौके पर प्रतिभा सम्मान भी किया जाएगा।
कार्यक्रम के संयोजक मौजी नुवाल ने बताया कि कार्यक्रम में लोकसभा अध्यक्ष एवं स्थानीय सांसद ओम बिरला मुख्य अतिथि होंगे। इनके अलावा बूंदी विधायक अशोक डोगरा, पूर्व वित्त राज्य मंत्री हरि मोहन शर्मा, नगरपरिषद बूंदी की सभापति मधु नुवाल व राष्ट्रीय महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष ममता शर्मा की भी इस अवसर पर गरिमामय भागीदारी रहेगी। महासंघ के मीडिया प्रभारी सुमित आनंद व माधव प्रसाद विजयवर्गीय ने बताया कि कार्यक्रम के पश्चात अतिथियों का स्नेह भोज भी होगा।
