March 10, 2026

News Chakra India

Never Compromise

जहांगीरपुरी हिंसा: गिरफ्तारी के बाद भी कम नहीं हुई मुख्य आरोपी की अकड़, दिखाई ‘पुष्पा स्टाइल’

जहांगीरपुरी हिंसा: गिरफ्तारी के बाद भी कम नहीं हुई मुख्य आरोपी की अकड़, दिखाई ‘पुष्पा स्टाइल’

एनसीआई@बूंदी

दिल्ली के जहांगीरपुरी में शनिवार को हनुमान जयंती के मौके पर हुए दंगा मामले में पुलिस ने अब तक 20 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में से 14 को रविवार देर शाम रोहिणी कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने इन 14 आरोपियों में से 12 आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया, जबकि दंगे के दो मुख्य आरोपी अंसार और असलम को एक-एक दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया।

पुलिस कस्टडी में भी दंगे का मुख्य आरोपी अंसार पूरी तरह से बेशर्मी पर उतारू था और स्टाइल मारता हुआ दिखाई दिया। दरअसल, पुलिस जहांगीरपुरी दंगे के आरोपियों को पेशी के लिए रोहिणी कोर्ट ले जा रही थी, तब भी दंगाई बेखौफ नजर आए। इस दौरान पुलिस की कस्टडी में मुख्य आरोपी अंसार ने ‘पुष्पा’ का पोज दिया। पुष्पा स्टाइल में हरकतें कीं। इस दौरान अंसार के चेहरे पर न तो दंगे का कोई मलाल था और न ही पुलिस का खौफ। इससे जाहिर होता है कि उसे कानून का कोई लिहाज नहीं है।

पुलिस कस्टडी के लिए यह दी दलील 

रविवार को रोहिणी कोर्ट में जहांगीरपुरी दंगे के आरोपियों को पेश करते हुए दिल्ली पुलिस ने कहा कि 15 अप्रेल को ही अंसार और असलम को पता लग गया था कि एक शोभायात्रा निकलने वाली है और इन लोगों ने साजिश रची थी। दिल्ली पुलिस की दलील है कि सीसीटीवी फुटेज की जांच करनी है और उसके आधार पर और भी पहचान करनी है। अभी और भी सबूत इकट्ठे कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.