December 14, 2025

News Chakra India

Never Compromise

एसीबी की बड़ी कार्रवाई: एक साथ आईएएस, आरएएस व दलाल 5 लाख रुपए रिश्वत लेते ट्रेप

एसीबी की बड़ी कार्रवाई: एक साथ आईएएस, आरएएस व दलाल 5 लाख रुपए रिश्वत लेते ट्रेप

एनसीआई@जयपुर

अलवर एसीबी ने आज तत्कालीन अलवर कलक्टर नन्नूमल पहाड़िया, आरएएस अशोक सांखला और एक दलाल  नितिन शर्मा को 5 लाख रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार किया।

आईएएस नन्नूमल पहाड़िया

इस मामले का परिवादी मंगलवार को एडीजी दिनेश एमएन से उनके अलवर दौरे के दौरान मिला था। तब परिवादी ने दिनेश एमएन को आप बीती बताई। इस पर दिनेश एमएन ने एएसपी (एसीबी) अलवर को इस कार्रवाई की जिम्मेदारी दी। इसके बाद आज शनिवार को एसीबी ने इसमें सफलता प्राप्त की और आईएएस व आरएएस अधिकारियों के साथ एक दलाल को भी गिरफ्तार कर लिया।

यहां बड़ी बात यह है कि स्थानांतरण हो जाने से तत्कालीन अलवर जिला कलक्टर दो दिन पहले रिलीव हो चुके थे, लेकिन उसके बावजूद भी वह बैक डेट में अलवर कलक्टर के सरकारी आवास से ही काम कर रहे थे। परिवादी से उसके बिल पास कराने की एवज में वैसे तो कुल डिमांड 16लाख रुपए की की गई थी। इसमें से आरएएस अशोक सांखला उससे 5 लाख रुपए पहले ले चुका था। आज कलक्टर के हिस्से के पांच लाख रुपए लेते हुए यह एसीबी ने यह कार्रवाई की।

मोटिवेशनल स्पीच से लोगों में बढ़ी हिम्मत

एएसपी (एसबी) अलवर विजयसिंह ने बताया कि मंगलवार को एडीजी दिनेश एमएन का दौरा अलवर में था। इस दौरान एक सेमिनार आयोजित की गई थी। इसमें अलवर के आम लोगों को बुलाया गया था। इसमें एडीजी दिनेश एमएन ने लोगों को 30 मिनट तक लेक्चर दिया। इसमें उन्हें समझाया गया था कि कोई भी अधिकारी-कर्मचारी उनसे रिश्वत की मांग करता है तो वह बेखौफ इस बात की सूचना एसीबी को दें। इससे लोग काफी प्रभावित हुए, उनमें भ्रष्टाचार के खिलाफ जोश देखाई दिया। इसी का यह असर है कि पिछले तीन दिन में से एसीबी अलवर ने बुधवार को एडीसी को 8 लाख रुपए की रिश्वत के साथ गिरफ्तार किया। फिर शुक्रवार को जेईएन की 1लाख रुपए के साथ गिरफ्तारी हुई। इसी क्रम में आज शनिवार को एक ही मामले में आईएएस-आरएएस और उनके दलाल को 5 लाख रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया।

आईएएस पहाड़िया व आरएएस सांखला के घर में चल रही सर्च

ट्रेप के बाद एसीबी ने दो टीमों का गठन किया। ये पहाड़िया और सांखला के घर पर सर्च कर रही हैं। एसीबी की टीम के इन अधिकारियों के घर पहुंचने पर पहले तो परिवार के सदस्यों ने विरोध किया, लेकिन जब उन्हें बताया गया कि ट्रेप हो चुका है, उन्हे सर्च करना है, तब जाकर परिजनों ने उन्हें घर में घुसने दिया। पहाड़िया के महेश नगर स्थित आवास पर एसीबी को कई दस्तावेज और रुपए मिले हैं, इनका खुलासा जल्द ही एसीबी करेगी। वहीं आरएएस अशोक सांखला के जयपुर स्थित आवास पर भी सर्च किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.