December 14, 2025

News Chakra India

Never Compromise

मार्च में सबसे ज्यादा रहा तापमान, टूटा 121 साल का रिकॉर्ड

मार्च में सबसे ज्यादा रहा तापमान, टूटा 121 साल का रिकॉर्ड

एनसीआई@नई दिल्ली

देश भर में होली के पहले से ही इस बार गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए थे। इसके साथ ही मध्य मार्च से राजस्थान, गुजरात एवं मध्य प्रदेश सहित भारत के कई राज्यों में गर्म हवाएं यानी लू (Heat Wave) चलनी शुरू हो गई थी। इसका नतीजा रहा कि इस साल तापमान बढ़ोतरी ने 121 साल का रिकॉड तोड़ दिया है। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी है।

मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, भारत ने 121 वर्षों में इस साल औसतन मार्च महीने में अपने सबसे गर्म दिनों को दर्ज किया है, जिसमें देश भर में अधिकतम तापमान सामान्य से 1.86 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा है। यह रिकॉर्ड तोड़ आंकड़ा उत्तर पश्चिम और मध्य भारत में अधिकतम तापमान में बड़े अंतर से प्रेरित था।

मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, 1901 के बाद इस बार का मार्च महीना सबसे गर्म रिकॉर्ड हुआ है। मार्च 2022 में देश का औसतन अधिकतम तापमान 33.01 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि इससे पहले मार्च 2010 में औसतन तापमान 33.09 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ था।

लू से नहीं मिलेगी राहत

इस बीच मौसम विभाग ने कहा कि उत्तर और मध्‍य भारत में फिलहाल लू और गर्मी से राहत नहीं मिलेगी। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, पूरा अप्रेल महीना सूखा रहने की सम्भावना है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश और आसपास के इलाकों में अप्रेल के पहले सप्ताह में लू यानी हीट वेव (Heat Wave) की स्थिति बनी रहेगी।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 4 से 8 अप्रेल के बीच तापमान 40 से 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की आशंका है। साथ ही गर्म हवाएं यानी लू भी लोगों को परेशान करेगी। गौरतलब है कि मौसम विभाग ने इस साल देश में सामान्‍य से कम बारिश होने के आसार जताए हैं। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, अप्रेल के महीने में पूर्वोत्तर भारत के कुछ हिस्‍से सामान्‍य से ज्‍यादा गर्म रह सकते हैं।





Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.