December 9, 2025

News Chakra India

Never Compromise

जहांगीरपुरी में हिंसा के बाद साथ आए हिन्दू-मुस्लिम पक्ष, गिले-शिकवे हुए दूर करने की कोशिश, मांगी माफी

जहांगीरपुरी में हिंसा के बाद साथ आए हिन्दू-मुस्लिम पक्ष, गिले-शिकवे हुए दूर करने की कोशिश, मांगी माफी

एनसीआई@नई दिल्ली

जहांगीरपुरी इलाके में शुक्रवार का नजारा काफी राहत देने वाला रहा। सद्भावना बैठक में हिन्दू और मुस्लिम समुदाय के लोगों ने एक-दूसरे से मिलकर गिले-शिकवे दूर किए। दोनों पक्षों के लोगों ने कहा हनुमान जयंती पर हुए बवाल से पहले दोनों पक्ष इलाके में सौहार्द के साथ रह रहे थे और आगे भी ऐसा ही चलता रहेगा। इस मौके पर डीसीपी उषा रंगनानी ने कहा कि यह बैठक विश्वास बहाली का उपाय है। सभी लोग एक-दूसरे के साथ मिल जुल कर रहे हैं। हम इलाके से सुरक्षा व्यवस्था को कम कर रहे हैं।

शुक्रवार को दिल्ली के जहांगीरपुरी में सद्भावना बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक का उद्देश्य बीते दिनों हिंसा और आगजनी के बाद इलाके में हुई बुलडोजर कार्रवाई के बाद इलाके में तनाव को कम करना था। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, इस सद्भावना बैठक में इलाके में रह रहे हिन्दू और मुस्लिम समुदाय से जुड़े लोगों ने एक-दूसरे से मिलकर गिले-शिकवे दूर किए और हाल ही में हुई घटनाओं पर माफी मांगी।

इस मौके पर उत्तर पश्चिम दिल्ली की डीसीपी उषा रंगनानी ने कहा कि यह विश्वास बहाली का उपाय था। सभी एक साथ रह रहे हैं। इस देश में हिंदू और मुसलमान भाई की तरह रहते आए हैं और आगे भी करते रहेंगे। हम सुरक्षा व्यवस्था कम कर रहे हैं।

गौरतलब है कि, 16 अप्रेल को हनुमान जयंती पर निकाली गई शोभायात्रा के दौरान पथराव के बाद दो समुदाय के लोगों के बीच हिंसा भड़क गई थी, जिसमें एक आम नागरिक और आठ पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। दिल्ली पुलिस ने इस मामले में अब तक दोनों समुदायों के 25 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया है और दो किशोरों को भी हिरासत में लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.