December 5, 2025

News Chakra India

Never Compromise

पगारा पंचायत के लिए लाइफ लाइन साबित होगा कुण्डीदेह एनीकट : चांदना

पगारा पंचायत के लिए लाइफ लाइन साबित होगा कुण्डीदेह एनीकट : चांदना

एनसीआई@बूंदी

खेल एवं युवा मामले व सूचना एवं जनसम्पर्क राज्यमंत्री अशोक चांदना ने रविवार को हिण्डोली उपखण्ड के पगारा गांव में जल संसाधन विभाग की ओर से बनाए जाने वाले 124.93 लाख की लागत के कुण्डीदेह एनीकट का शिलान्यास किया।

इस दौरान राज्यमंत्री चांदना ने कहा कि पगारा पंचायत के लिए यह एनीकट लाइफ लाइन बनेगा। ग्रामीणों की यह बरसों पुरानी मांग थी, जो आज पूरी होने जा रही है। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की मंशानुसार इस एनीकट का निर्माण करवाया जा रहा है, जिससे इन्हें इसका ज्यादा फायदा मिलेगा।

3 किलोमीटर क्षेत्र में बढ़ेगा जल स्तर

पगारा पंचायत में जल संसाधन विभाग की ओर से बनाए जा रहे कुण्डीदेह एनीकट से 3 किलोमीटर क्षेत्र के जल स्तर में वृद्धि होगी। एनीकट निर्माण से पगारा, हाथी खेडा, सिंहनिवास, सुखनली, मालियों का बरडा व खजूर का नला के क्षेत्र के भूमिगत जल स्तर में वृद्धि होगी और किसान खुशहल बनेंगे।

इस अवसर पर जिला प्रमुख चन्द्रावती कंवर, उप जिला प्रमुख बंशीलाल मीणा, जल संसाधन विभाग के अधिशाषी अभियंता आरके पाटनी, दिनेश शर्मा, पंचायत समिति सदस्य त्रिलोक योगी, सरपंच ओमा देवी, हनुमान व्यास सहित बड़ी संख्या में आम ग्रामीण भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.