समाजसेवी माधव प्रसाद विजयवर्गीय बने भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक
एनसीआई@बूंदी
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष ने बूंदी विधायक व भाजपा जिला अध्यक्ष की सहमति से माधव प्रसाद विजयवर्गीय को भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ का जिला संयोजक मनोनीत किया है। प्रदेश चिकित्सा प्रकोष्ठ के कार्यकारिणी सदस्य मनोज गोचर ने यह जानकारी दी।
उल्लेखनीय है कि विजयवर्गीय लम्बे समय से चिकित्सा के क्षेत्र में लोगों की मदद करते आ रहे हैं। इसी के चलते उन्हें 8 वर्ष तक चिकित्सा प्रकोष्ठ में अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई थी। माधव प्रसाद विजयवर्गीय हमेशा दीन दुखियों की सेवा करने के साथ अन्य सामाजिक कार्यों में दस वर्षों से भी अधिक समय से सक्रिय हैं।
