December 5, 2025

News Chakra India

Never Compromise

सीएम गहलोत ने कांस्टेबल भर्ती पेपर लीक मामले में दिया यह बड़ा बयान, इन्हें बताया जिम्मेदार

सीएम गहलोत ने कांस्टेबल भर्ती पेपर लीक मामले में दिया यह बड़ा बयान,  इन्हें बताया जिम्मेदार

एनसीआई@जयपुर

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गुरुवार को मीडिया के सामने आकर इन दिनों छाए हुए लगभग सभी अहम मुद्दों पर अपनी बात कही। इनमें कांस्टेबल भर्ती परीक्षा पेपर लीक मसला हो या महेश जोशी और महेन्द्र चौधरी के परिजनों से जुड़े आरोप, इन सभी पर उन्होंने अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि जब तक ये नहीं लगे कि राजनीतिक हस्तक्षेप हो रहा है। तब तक उसे तूल देना उचित नहीं है। अगर कोई रिलेटिव गलत काम करता है तो कानून अपना काम करेगा। मैंने पुलिस से कहा है कि निष्पक्ष होकर काम करना है।

गणेश घोघरा मामले पर भी सीएम का बयान सामने आया है। सीएम गहलोत ने कहा कि वो हमारे नौजवान साथी है, भावुक व्यक्ति हैं। जनता के लिए संघर्ष करते हैं। जनता के लिए सभी लोगों को संघर्ष करना चाहिए, वहां घटना दूसरी हो गई। राजस्थान में कानून का राज है, इसलिए एफआईआर दर्ज हो गई। हम उनसे समझाइश करेंगे। नौजवान साथी हैं, समझ जाएंगे। अति उत्साह में कोई काम कार्यकर्ताओं से हो गया होगा।

इसके अलावा मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का कॉन्स्टेबल भर्ती पर्चा लीक मामले पर भी बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि देश में जगह-जगह पर्चे आउट हो रहे हैं। यह बेरोजगारी का ही परिणाम है। यह बहुत चिंता का विषय है। राजस्थान में हमने कानून भी पास किया है। हम सुनिश्चित करेंगे कि युवाओं को ज्यादा से ज्यादा रोजगार मिले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.