नशे में धुत रेंज रोवर सवार लड़कियों ने मारी खड़ी कार को टक्कर, पति की मौत, पत्नी व दो बच्चियां घायल
हादसे के बाद नशे की हालत में युवतियों ने जमकर किया बवाल
एनसीआई@अम्बाला
अम्बाला छावनी हाईवे पर रेंज रोवर सवार, नशे में धुत दो युवतियों ने सड़क पर खड़ी एक कार को पीछे से टक्कर दी। से कार सवार पति की मौत हो गई, पत्नी और दो बच्चे गम्भीर घायल हो गए। सवार एक शख्स की मौत हो गई। मृतक की पहचान हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा निवासी मोहित के रूप में हुई है। वह परिवार के साथ दिल्ली से पालमपुर जा रहे थे। हादसे के बाद युवतियों ने नशे की हालत में जमकर बवाल भी किया।
इस हादसे की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। इसने लड़कियों को रेंज रोवर से जबरन उतारकर पुलिस जिप्सी में बैठाया, लेकिन शराब के नशे में धुत इन लड़कियों ने रास्ते में महिला पुलिस कर्मियों से मारपीट तक की। लड़कियां खुद को अमीर घर की बता रही थीं। जब आरोपी युवतियों को मेडिकल के लिए अस्पताल ले जाया गया, तो वहां भी उन्होंने जमकर बवाल किया।हादसा एनएच 44 पर अम्बाला के नजदीक हुआ।
घटनाक्रम के मुताबिक, शनिवार दोपहर बाद करीब 4 बजे पानीपत के हुडा सेक्टर-12 निवासी दो युवतियां रेंज रोवर कार से कहीं जा रही थीं। तभी अम्बाला छावनी हाईवे स्थित अनाज मंडी के पास बेकाबू रेंज रोवर ने कार को टक्कर मार दी।
जानकारी के मुताबिक, रेंज रोवर की चपेट में आई हिमाचल नम्बर की गाड़ी में चार लोग सवार थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार सवार मोहित की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पत्नी दीप्ति सहित 8 वर्षीय आश्वी और 9 माह की आरोही घायल हो गईं।
Breaking News:
राजस्थान में होगी ओलावृष्टि, पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, पांच दिन रहेगा असर
पुलिस ने जब आरोपी युवतियों से पूछताछ की तो उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। इस दौरान करीब छह घंटे तक उन्होंने ने घटनास्थल के साथ-साथ नागरिक अस्पताल में भी हंगामा किया। इस दौरान पुलिसकर्मियों से मारपीट भी की। इन युवतियों का कहना था कि उनके माता-पिता और वकील के आने के बाद ही वे मेडिकल करवाएंगी। वहीं, इनके परिजनों ने बताया कि दोनों सहेलियां हैं और वे घर से आइसक्रीम खाने के लिए निकली थी, पता नहीं कैसे वह अम्बाला तक पहुंच गईं। मामले में पुलिस ने दोनों युवतियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
Breaking News:
RPSC: 11 अभ्यर्थियों की परीक्षा निरस्त, 5 अभ्यर्थी सदैव के लिए प्रतिबन्धित, फुल कमीशन की बैठक में लिया निर्णय, जानें कारण
