December 5, 2025

News Chakra India

Never Compromise

मुकेश दाधीच व संतोष मेघवाल ने विधायक रामनारायण मीणा के आवास पर जाकर जताया आभार, किया अभिनंदन

मुकेश दाधीच व संतोष मेघवाल ने विधायक रामनारायण मीणा के आवास पर जाकर जताया आभार, किया अभिनंदन

एनसीआई@बूंदी/कोटा

बूंदी विधानसभा क्षेत्र से मुकेश दाधीच व केशोरायपाटन विधानसभा क्षेत्र से संतोष मेघवाल को जिला राशन डीलर समिति में सदस्य बनाए जाने पर इन दोनों कांग्रेस नेताओं ने कोटा जिले की पीपल्दा विधान सभा से विधायक एवं पूर्व सांसद राम नारायण मीणा के रायथल गांव स्थित आवास पर जाकर उन्हें साफा व माला पहना आभार ज्ञापित किया।

इस अवसर पर मुकेश दाधीच व संतोष मेघवाल के साथ राशन डीलर समिति के अन्य नवनियुक्त सदस्य एवं पूर्व प्रधान केशवरायपाटन, कर्मचारी महासंघ के पूर्व अध्यक्ष पुरुषोत्तम पारीक, सुनील दाधीच, इस्तियाक अली, युवा नेता नईम अहमद भी मौजूद थे। इन सभी ने राम नारायण से बूंदी जिले में संगठन के विस्तार के बारे में भी विस्तार से चर्चा की। मीणा ने कांग्रेस संगठन को मजबूत करने के लिए पारीक को विशेष निर्देश दिए। मीणा ने पारीक का मार्गदर्शन किया कि किस तरह से पार्टी को और अधिक मजबूत किया जा सकता है। इस मामले पर साथ में गए अन्य कार्यकर्ताओं से विस्तार से चर्चा हुई। सदस्यता अभियान को आगे बढ़ाने के लिए विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.