December 5, 2025

News Chakra India

Never Compromise

विशालयकाय गड्ढे के अदंर मिला रहस्यमयी प्राचीन जंगल, अंदर हो सकते हैं दुर्लभ जीव

विशालयकाय गड्ढे के अदंर मिला रहस्यमयी प्राचीन जंगल, अंदर हो सकते हैं दुर्लभ जीव

एनसीआई@सेन्ट्रल डेस्क

चीन के वैज्ञानिकों ने एक रहस्यमयी गड्ढा खोजा है। इस गड्ढे की गहराई 630 फ़ीट (192 मीटर) है। चीनी भाषा में इस तरह के गड्ढे को तियांकेंग (Tiankeng) कहते हैं, जिसका अर्थ है स्वर्ग का गड्ढा। वैज्ञानिकों और शोधार्थियों को इस गड्ढे के अंदर करोड़ों साल पुराना प्राचीन जंगल मिला है, जिसके अंदर कई तरह के दुर्लभ जीव-जन्तुओं के होने की सम्भावना है।

वैज्ञानिकों को मिले ऊंचे पेड़, घनी झाड़ियां और गुफ़ाएं

The Sun Live Science की रिपोर्ट के अनुसार, बीती 6 मई को वैज्ञानिकों और शोधार्थियों की एक टीम ने गड्ढे के अंदर उतरकर जानकारी इकट्ठा करने के प्रयास किया। टीम के सदस्यों का कहना है कि इसमें 131 फ़ीट ऊंचे पेड़ और तीन गुफ़ाएं हैं। शोधार्थियों का दावा है कि इसके अंदर कुछ ऐसे जीव-जन्तु पाए जा सकते हैं, जिन्हें पहले कभी देखा न गया हो।

आम बात है चीन में ऐसे गड्ढों का मिलना

The Sun Live Science की रिपोर्ट के अनुसार, दक्षिण चीन के लैंडस्कैप स्टाइल को कार्स्ट टोपोग्राफ़ी (Karst Topography) कहते हैं। इस वजह से इस इलाके में विशालकाय गड्ढों का मिलना आम बात है। कार्स्ट लैंडस्केप की मिट्टी में एसिडिक रेनवॉटर (Acidic Rainwater) बहता है। समय‌ बीतते जाने के कारण इस वजह से यहां सुरंगें बन जाती हैं। ये सुरंगें धरती का बोझ नहीं झेल पाती और इस वजह से ऐसे सिंकहोल या विशाल गड्ढे बन जाते हैं। इस नए सिंकहोल की खोज को मिलाकर इस इलाके में अब तक 30 सिंकहोल मिल चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.