December 5, 2025

News Chakra India

Never Compromise

वेब सीरीज में बोल्ड सीन देकर इन अभिनेत्रियों ने मचाया तहलका

वेब सीरीज में बोल्ड सीन देकर इन अभिनेत्रियों ने मचाया तहलका

एनसीआई@एंटरटेनमेंट डेस्क

एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में ओटीटी प्लेटफॉर्म का क्रेज तेजी से बढ़ रहा है। एक तरफ पहले दर्शक थिएटर को मनोरंजन का दूसरा नाम मानते थे, लेकिन अब लोग ओटीटी प्लेटफॉर्म की तरफ बढ़ रहे हैं। क्योंकि यहां दर्शकों को वेब सीरीज और फिल्मों में काफी क्राइम और सस्पेंस देखने को मिलता है, जो दर्शकों को बेहद रोमांचित करता है। लेकिन इन सबके बीच कई ऐसी वेब सीरीज हैं, जो अपनी बोल्डनेस के लिए जानी जाती हैं। इन वेब सीरीज में एक्ट्रेस ने बोल्ड सीन देकर सनसनी मचा दी थी। आज हम आपको कुछ ऐसी वेब सीरीज के नाम बताने जा रहे हैं, जिन्हें देखने से पहले आपको शायद सोचना भी पड़े।

फ्लोरा सैनी–

अनवेशी जैन ने ऑल्ट बालाजी की वेब सीरीज ‘गंदी बात’ में अपनी बोल्डनेस से बवाल कर दिया था। इस वेब सीरीज में दोनों एक गे लवर की भूमिका निभाते नजर आए थे। उनकी एक्टिंग और बोल्ड सीन देखकर फेंस के होश उड़ गए थे।

कियारा आडवाणी

नेटफ्लिक्स की ‘लस्ट स्टोरी’ को कोई कभी नहीं भूल सकता। इस वेब सीरीज में कियारा आडवाणी ने अपनी बोल्डनेस से सभी को हैरान कर दिया था। इसी सीरीज में कियारा के बोल्ड सीन की क्लिप अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती है।

रसिका दुग्गल

एक्ट्रेस रसिका दुग्गल आज इंडस्ट्री में एक जाना-पहचाना नाम बन चुकी हैं। उन्होंने वेब सीरीज ‘मिर्जापुर’ में अपने बोल्ड सीन से सभी को हैरान कर दिया था। उन्होंने अपनी एक्टिंग और अपने अंदाज से फेंस का दिल जीता था।

अदिति पोहनकरी

अदिति पोहनकर वेब सीरीज ‘आश्रम’ से लोकप्रियता मिली थी। इस सीरीज में एक्ट्रेस का बेहद सिम्पल लुक देखने को मिला था लेकिन अदिति ने अपनी दूसरी वेब सीरीज ‘शी’ में सभी को चौंका दिया। उनके बोल्ड सीन काफी समय से चर्चा में थे।

त्रिधा चौधरी

त्रिधा चौधरी कई टीवी सीरियल्स में नजर आ चुकी हैं, लेकिन वेब सीरीज ‘आश्रम’ में त्रिधा की बोल्डनेस ने सभी को हैरान कर दिया। इस सीरीज में त्रिधा ने कई बोल्ड सीन दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.