विनय कुमार सक्सेना बनाए गए दिल्ली के उप राज्यपाल
एनसीआई@नई दिल्ली
खादी और ग्रामोद्योग आयोग के चेयरमैन विनय कुमार सक्सेना को दिल्ली का नया उप राज्यपाल बनाया गया है। पिछले दिनों निजी कारणों का हवाला देते हुए अनिल बैजल ने दिल्ली के राज्यपाल पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद केन्द्र सरकार ने यह फैसला किया है।
सोमवार को राष्ट्रपति भवन से जारी नोटिस के मुताबिक विनय कुमार सक्सेना उस दिन से दिल्ली के उप-राज्यपाल होंगे, जिस दिन से वो पदभार सम्भालेंगे। विनय कुमार सक्सेना फिलहाल खादी एंड विलेज इंडस्ट्रीज कमीशन (केवीआईसी) के चेयरमैन हैं।
