December 14, 2025

News Chakra India

Never Compromise

व्यापारी के घर में घुस 2 लाख रुपए लूटे, बैग नहीं छोड़ा तो चाकू से किए वार, अस्पताल में भर्ती

व्यापारी के घर में घुस  2 लाख रुपए लूटे, बैग नहीं छोड़ा तो चाकू से किए वार, अस्पताल में भर्ती

एनसीआई@झालावाड़

जिले के खानपुर कस्बे के एक व्यापारी से बदमाश उसके घर में घुस कर 2 लाख रुपए से भरा बैग छीन कर ले गए। इस बीच व्यापारी ने विरोध किया तो आरोपियों ने उसके कंधे और पेट में चाकू से वार किए। इससे गम्भीर घायल हो जाने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

डीएसपी राजीव परिहार ने बताया कि लोहे का व्यापारी महेश (40) पुत्र जम्मू सिंधी निवासी खानपुर रात को घर पहुंचा ही था कि किसी ने दरवाजा खटखटाया। इस पर वह गैलरी में आ गया। इस दौरान बदमाशों ने व्यापारी से रुपयों से भरा बैग छीनने का प्रयास किया और उसके नहीं छोड़ने पर एक बदमाश ने कंधे में पीछे चाकू से वार कर दिया। इस पर वह घूमने लगा तो सामने से उसके पेट में भी चाकू से वार किए। इससे वह गम्भीर घायल हो गया। इसके बाद बदमाश 2 लाख रुपए से भरा बैग छीनकर फरार हो गए। व्यापारी की आवाज सुनकर पड़ोसी और अन्य परिचित मौके पर पहुंचे और अस्पताल ले गए। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे देर रात झालावाड़ रेफर कर दिया गया। यहां जिला अस्पताल के आईसीयू में उसका इलाज चल रहा है।

Breaking News:-

बेटे की मौत से डिप्रेशन में रहीं द्रोपदी मुर्मू, राजस्थान के ब्रह्मकुमारी संस्थान से सीखा राजयोग

पुलिस उप अधीक्षक परिहार ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस जाप्ते के साथ मौके पर पहुंची। तुरंत बदमाशों की तलाशी के लिए टीमें बनाकर रवाना कर दी गईं। साथ ही आसपास के इलाके के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल जा रहे हैं। परिजनों के मुताबिक दूसरे बदमाश ने फायरिंग भी की थी, लेकिन पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

Breaking News:-
रेलवे स्टेशनों पर वेंडर्स ने अधिक पैसे लिए तो होगी यह कड़ी कार्रवाई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.