रंगलाल गुर्जर की गिरफ्तारी की मांग: पंचायती राज मंत्रालयिक कर्मचारी संगठन का जिला स्तरीय धरना-प्रदर्शन 28 जून को
एनसीआई@बूंदी
पंचायती राज मंत्रालयिक कर्मचारी संगठन जिला बून्दी के तत्वावधान में 28 जून, मंगलवार को कलक्ट्रेट के बाहर महिला कर्मचारी से अभद्रता के आरोपी रंगलाल गुर्जर की गिरफ्तारी की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
हेमराज सोनी, जिलाध्यक्ष पंचायतीराज मंत्रालयिक कर्मचारी संगठन, जिला बूंदी ने बताया कि ग्राम पंचायत बम्बोरी में कार्यरत कनिष्ठ सहायक सरिता खत्री के साथ रंगलाल गुर्जर, निवासी बम्बोरी के द्वारा अभद्रता की गई थी। इस पर सरिता खत्री ने 11 जून को सदर थाने में एफआईआर दर्ज करवा दी थी, किन्तु इतने दिन बाद भी आरोपी रंगलाल गुर्जर को गिरफ्तार नहीं किया गया है। इससे पंचायती राज मंत्रालयिक कर्मचारी सगंठन में गहरा आक्रोश है।
इस मामले में संगठन की ओर से 15 जून को जिला कलक्टर एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी को ज्ञापन देकर रंगलाल की गिरफ्तारी की मांग की थी । मगर उस पर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस मामले में जिले की समस्त पंचायत समितियों के मंत्रालयिक कर्मचारियों के द्वारा लगातार धरना-प्रदर्शन कर ज्ञापन दिए जा रहे हैं। संगठन स्तर पर लिए गए निर्णय के अनुसार अब रंगलाल गुर्जर की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पंचायतीराज मंत्रालयिक कर्मचारी संगठन जिला स्तर पर धरना देकर विरोध प्रदर्शन करेंगे ।
