December 14, 2025

News Chakra India

Never Compromise

16 साल तक के बच्चों के लिए नि:शुल्क स्वर्ण प्राशन शिविर शनिवार, 4 जून को

16 साल तक के बच्चों के लिए नि:शुल्क स्वर्ण प्राशन शिविर शनिवार, 4 जून को

एनसीआई@बूंदी

जिला कलक्टर की पहल पर लोगों को निरोगी रखने के लिए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग तथा आयुर्वेद विभाग के संयुक्त तत्वावधान में चलाए जा रहे निरोगी बूंदी अभियान के तहत शनिवार को जिला आयुर्वेद चिकित्सालय बूंदी में बच्चों में रोग प्रतिरोधक क्षमता, मेधा शक्ति स्तर बढ़ाने, सर्वांगीण विकास के लिए निःशुल्क स्वर्ण प्राशन (आयुर्वेदिक इम्यूनाइजेशन) शिविर का आयोजन होगा। इसमें 16 साल तक के बच्चों को स्वर्ण प्राशन/स्वर्ण भस्मयुक्त आयुर्वेदिक इम्यूनोबूस्टर औषधि की बूस्टर डोज पिलाई जाएगी।

जिला आयुर्वेद चिकित्सालय, बूंदी के पीएमओ डॉ. सुनील कुशवाह ने बताया कि शिविर के लिए अब तक 1825 बच्चों का रजिस्ट्रेशन हो चुका है। उन्होंने बताया कि 4 जून को सुबह 9.30 बजे आगामी अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस के भव्य आयोजन की शृंखला में योग-आरोग्य सम्बन्धी जागरूकता प्रपत्रों के विमोचन के साथ ‘करो योग-रहो निरोग’ जागरूकता अभियान की शुरुआत भी की जाएगी। कार्यक्रम में जिला कलेक्टर रेणु जयपाल, अतिरिक्त जिला कलक्टर करतार सिंह व आरोग्य समिति के समस्त पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.