December 12, 2025

News Chakra India

Never Compromise

जयपुर: श्री दिगम्बर जैन श्रमण संस्कृति संस्थान ने लोकसभा अध्यक्ष पद पर सफलतम 3 वर्ष पूरे करने पर ओम बिरला का किया सम्मान

जयपुर: श्री दिगम्बर जैन श्रमण संस्कृति संस्थान ने लोकसभा अध्यक्ष पद पर सफलतम 3 वर्ष पूरे करने पर ओम बिरला का किया सम्मान

श्री दिगम्बर जैन श्रमण संस्कृति संस्थान ने अपने रजत महोत्सव कार्यक्रम के लिए किया निवेदन, अन्तर्यात्री महापुरुष के जीवन पर आधारित फिल्म के प्रीमियर शो के लिए किया आमंत्रित

एनसीआई@जयपुर

श्री दिगम्बर जैन श्रमण संस्कृति संस्थान, सांगानेर, जयपुर के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर संस्कृति रजत गौरव महोत्सव के अन्तर्गत 25 जून, 2022 को पूरे भारतवर्ष में प्रसारित हो रही संतशिरोमणि आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के जीवन पर आधारित फिल्म ‘संसार शिखर से महाशिखर की ओर अन्तर्यात्री महापुरुष’ के प्रिमियर शो के लिए आज गुरुवार को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को खासाकोठी स्थित सर्किट हाउस में आमंत्रित किया गया।

इस अवसर पर मुनिश्री 108 सुधासागरजी महाराज की मंगलमय प्रेरणा से संस्कृति रजत गौरव महोत्सव के अवसर पर जयपुर में आयोजित होने वाले मुख्य कार्यक्रम के लिए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का आग्रह किया गया। इससे पूर्व बिरला के लोकसभा अध्यक्ष पद पर सफलतम 3 वर्ष पूरे करने पर समिति की ओर से सकल दिगंबर जैन समाज कोटा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राकेश जैन (मडिया) कोटा, प्रमोद कुमार जैन पहाड़िया, सुरेश कुमार कासलीवाल, उत्तम कुमार पाटनी, ऋभष कुमार जैन, उत्तम कुमार पाण्ड्या, दर्शन कुमार जैन बाकलीवाल, शैलेन्द्र कुमार गोधा, विनोद कुमार छाबड़ा मोनू, प्रदीप लुहाड़िया, संजय जैन पाण्ड्या सहित प्रबन्ध समिति के सदस्यों ने साफा, शॉल, दुपट्टा एवं स्मृति चिह्न भेंट कर अभिनंदन किया गया। इसके बाद लोकसभ अध्यक्ष ने आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज एवं मुनिश्री सुधासागर जी महाराज के श्री चरणों में नमोस्तु करते हुए कहा कि मैं आचार्य श्री के उपकार को कभी भी नहीं भूल सकता। मुनिश्री सुधासागरजी महाराज की प्रेरणा से 25 वर्ष पूर्व स्थापित श्री दिगम्बर जैन श्रमण संस्कृति संस्थान की नींव जयपुर में रखी गई, जो आज पूरे विश्व में जयपुर का नाम रोशन कर रहा है। अब तक यहां से हजारों की संख्या में विद्वान तैयार होकर कर धर्म प्रभावना कर रहे हैं।
Breaking News:-
बूंदी स्थापना दिवस पर होगी संगोष्ठी, ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी जारी, आपके लिए भी मौका

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.