December 5, 2025

News Chakra India

Never Compromise

राजस्थान फिर शर्मसार : निर्वस्त्र हालत में 9 वर्षीय बालिका का मिला शव

राजस्थान फिर शर्मसार : निर्वस्त्र हालत में 9 वर्षीय बालिका का मिला शव

एनसीआई@जयपुर

आमेर थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर 9 वर्षीय बच्ची का निर्वस्त्र हालत में शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। बच्ची की गला रेत कर हत्या करने की बात सामने आई है। इसकी सूचना मिलने पर आमेर पुलिस मौके पर पहुंची और आलाधिकारियों को इस घटना की जानकारी दी। इसके बाद एडीसीपी नॉर्थ सुमन चौधरी मौके पर पहुंचे। साथ ही एफएसएल टीम को मौके पर बुलवाकर घटनास्थल की जांच पड़ताल की।

पुलिस ने बताया कि, मृतक बालिका मूल रूप से दौसा की रहने वाली है। वह यहां सागर रोड स्थित दादाबाड़ी कॉलोनी में अपने माता-पिता के साथ रहती थी। ‌बालिका करीब 2 घंटे पहले पास की दुकान पर ठंडे पानी की बोतल लेने निकली थी। काफी देर बाद भी जब वह नहीं लौटी तो उसकी मां ने इलाके में कई जगहों पर बच्ची के बारे में पूछताछ की, लेकिन उसकी जानकारी नहीं मिली। बाद में घर के पास बाड़े में बने दो कमरों में से एक कमरे में बच्ची का निर्वस्त्र अवस्था में शव मिला। इस पर परिवार में हंगामा मच गया। पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी खंगालने शुरू कर दिए हैं।

Breaking News:-

कानपुर हिंसा में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, मुख्य आरोपी हयात जफर हाशमी सहित 4 आरोपी लखनऊ में यूट्यूब चैनल के ऑफिस से गिरफ्तार

आमेर पुलिस ने बताया कि, बालिका दोपहर में करीब 2 बजे वह घर से निकली थी, जिसके बाद वह घर नहीं लौटी। इस पर करीब 3 बजे से उसकी मां ने उसकी खोजबीन शुरू की।

3 साल पहले गोद ली थी बालिका

पता चला है कि बालिका को उसके परिवार ने 3 साल पहले ही बोल दिया था। ‌ उसका पिता शादी ब्याह में स्टॉल लगाता है। ‌ पुलिस को शव मिलने की जगह से लेकर सड़क तक खून के धब्बे मिले हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.