राजस्थान: चप्पल में छिपा रखी थी एक करोड़ की ड्रग्स, पुलिस ने ऐसे दबोचा
एनसीआई@चित्तौड़गढ़
राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में पुलिस ने लगभग एक करोड़ रुपए की ड्रग्स के साथ तस्करी के आरोपी को पकड़ा है।पुलिस ने आरोपी की चप्पल में से मादक पदार्थ जब्त किया है। चित्तौड़गढ़ पुलिस ने आरोपी से एमडीएमए नामक नशीला पदार्थ जब्त किया है, इसे हाईप्रोफाइल ड्रग के तौर पर जाना जाता है।
Breaking News:-
सुरेश नहीं, मोहम्मद शमी हूं मैं… पति की यह असलियत जानते ही पत्नी रह गई सन्न, रिपोर्ट दर्ज
कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि रोडवेज बस स्टेंड पर एक युवक मादक पदार्थ ले जा रहा है। इस पर पुलिस ने दबिश देकर युवक को पकड़ा। पुलिस ने आरोपी की तलाशी ली तो कुछ नहीं मिला, लेकिन जब उसकी दो जोड़ी चप्पलों को पुलिस ने बारीकी से जांचा तो उनके सोल में 250-250 ग्राम की चार थैलियों में एक किलो एमडीएमए बरामद हुई। पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि रमेश नामक यह आरोपी बाड़मेर का रहने वाला है। उसने पुलिस को बताया कि उसे यह नशीला पदार्थ प्रतापगढ़ जिले में लालाराम नामक व्यक्ति से मिला था। ड्रग्स की कीमत एक करोड़ रुपए आंकी गई है।
इस जगह से होती है सबसे ज्यादा तस्करी
इससे पहले भी नारकोटिक्स विभाग और पुलिस द्वारा कई बार कार्रवाई की जा चुकी है। अब तक की पुलिस कार्रवाइयों में सामने आया है कि सूखा नशा के तौर पर सबसे ज्यादा मादक पदार्थ की तस्करी मेवाड़ के जरिये की जाती है, क्योंकि यहां बड़ी मात्रा में अफीम की खेती होती है। यह भी सामने आया कि सबसे ज्यादा तस्करी के जरिये नशीला पदार्थ मारवाड़ क्षेत्र में पहुंचाया जाता है। यहीं से दिल्ली के लिए भी तस्करी होती है और शराब गुजरात भेजी जाती है।
Breaking News:-
सीएम योगी आदित्यनाथ के हेलिकॉप्टर से टकराया पक्षी, वाराणसी में हुई इमरजेंसी लेंडिंग
