December 14, 2025

News Chakra India

Never Compromise

राजस्थान: पच्चीस लाख लघु एवं सीमान्त किसानों को मिलेंगे निःशुल्क बीज मिनीकिट

राजस्थान: पच्चीस लाख लघु एवं सीमान्त किसानों को मिलेंगे निःशुल्क बीज मिनीकिट

एनसीआई@जयपुर

राज्य सरकार पच्चीस लाख लघु एवं सीमान्त किसानों को निःशुल्क बीज मिनीकिट वितरित करेगी। खरीफ वर्ष 2022 के लिए दस लाख किसानों को संकर बाजरा बीज के ये मिनीकिट दिए जाएंगे। इनमें प्रति कृषक डेढ़ किलो बाजरे का पैकैट होगा। विभाग द्वारा प्रति पैकेट कृषि साहित्य भी वितरित करने का लक्ष्य निर्धारित है। ये बीज एक एकड़ क्षेत्र के लिए पर्याप्त होंगे।

कृृषि मंत्री लालचंद कटारिया ने 9 जून को बताया कि सरकार द्वारा कृषि के समग्र विकास के लिए ग्यारह मिशन प्रारम्भ किए गए हैं। इनमें सबसे महत्वपूर्ण बीज उत्पादन एवं वितरण मिशन है। इस कार्यक्रम के तहत दक्षिणी राजस्थान के अनुसूचित जनजाति क्षेत्र के आठ लाख कृषकों को निःशुल्क संकर मक्का बीज मिनीकिट वितरित किए जाएंगे, जिनमें प्रति कृषक पांच किलो का पैकेट, जो 0.2 हेक्टर क्षेत्र के लिए पर्याप्त है, दिए जाएंगे।
इसी क्रम में राज्य में दलहनी फसलों को बढ़ावा देने के लिए 2 लाख 74 हजार कृषकों को मूंग, 31 हजार कृषकों को उड़द एवं 26 हजार कृषकों को मोठ फसल के प्रति कृषक 4 किलो बीज मिनीकिट निःशुल्क उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। ये बीज 0.25 हेक्टर क्षेत्र के लिए पर्याप्त होंगे।

इसी प्रकार राज्य में सोयाबीन फसल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 56 हजार किसानों को 0.1 हेक्टेयर क्षेत्र के लिए 8 किलो बीज मिनीकिट निःशुल्क उपलब्ध करवाए जाएंगे।

उल्लेखनीय है कि वर्तमान में खरीफ फसल के लिए बीज मिनीकिट वितरण कार्य प्रारम्भ किया जा चुका है। इच्छुक किसान अपने क्षेत्र की ग्राम पंचायत स्तर पर गठित कमेटी अथवा स्थानीय कृषि कार्यकर्ता से सम्पर्क कर बीज प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.