बेटे ने की नुपुर शर्मा के समर्थन में पोस्ट, सरेआम पिता की गला रेत कर हत्या
मृतक कन्हैया लाल (फाइल फोटो)
एनसीआई@उदयपुर
राजस्थान के उदयपुर में एक लड़के ने नूपुर शर्मा के समर्थन में मोबाइल लेकर ट्वीट कर दिया। इसके बाद गुस्साए दो मुस्लिमों ने उसके पिता की दिनदहाड़े धारदार हथियार से बेरहमी से हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सीएम गहलोत ने आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की बात कही है। आरोपी रियाज अंसारी और गौस मोहम्मद को बाद में निकटवर्ती राजसमंद जिले के भीम क्षेत्र से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

इस वारदात को शहर के धानमंडी थाना क्षेत्र के मालदास स्ट्रीट में अंजाम दिया गया। दिल दहला देने वाली इस वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना की सूचना मिलने के बाद धानमंडी और घंटाघर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जायजा लिया। साथ ही शव को एमबी हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवा दिया।
जानकारी के अनुसार, कन्हैयालाल के दो में से एक बेटे ने उसके मोबाइल से नूपुर शर्मा के समर्थन में सोशल मीडिया पर पोस्ट डाल दी थी। इसके बाद कुछ लोग नाराज हो गए और दो आरोपियों ने युवक की धारदार हथियार से बेरहमी से हत्या कर दी। इस घटना से हिन्दू संगठन में आक्रोश है। वारदात के बाद आरोपियों ने वीडियो जारी कर हत्या की जिम्मेदारी भी ली है।
मुख्यमंत्री ने की भर्त्सना
वहीं इस मामले में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट कर कहा कि उदयपुर में युवक की जघन्य हत्या की भर्त्सना करता हूं। इस घटना में शामिल सभी अपराधियों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अपराध की पूरी तह तक जाएगी। मैं सभी पक्षों से शांति बनाए रखने की अपील करता हूं। ऐसे जघन्य अपराध में लिप्त हर व्यक्ति को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाएगी।
आरोपियों का दुस्साहस
वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने बेशर्मी दिखाते हुए फेसबुक पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह धारदार चाकू के साथ नजर आ रहे हैं। वीडियो में वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जान से मारने की धमकी भी दे रहे हैं। वह कह रहे हैं कि नबी की गुस्ताखी में सर तन से जुदा कर दिया जाएगा।
