December 12, 2025

News Chakra India

Never Compromise

मुख्यमंत्री के दौरे से पहले हिंडोली-नैनवां वासियों के लिए एक और बड़ी खुशखबर

मुख्यमंत्री के दौरे से पहले हिंडोली-नैनवां वासियों के लिए एक और बड़ी खुशखबर

राज्य मंत्री चांदना का क्षेत्र की जनता के लिए सौगातों का दौर जारी, 10 करोड़ रुपए से बनेंगी 18.20 किलोमीटर लम्बी सड़कें

एनसीआई@बूंदी

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के दौर से पहले हिंडोली-नैनवां क्षेत्र की जनता के लिए 10 करोड़ रुपए की 18.20 किलोमीटर की 7 सड़कों की प्रशासनिक एवं वित्तीय मंजूरी मिल गई है। युवा मामले, खेल तथा सूचना एवं जनसम्पर्क राज्यमंत्री अशोक चांदना का हिंडोली-नैनवां क्षेत्र की जनता को सौगातें देने का दौर जारी है।

Breaking News:-
कोटा: विमंदित गृह ‘अपना घर’ में तबीयत बिगड़ने से 3 लोगों की मौत, 6 की हालत गम्भीर

गांव की सामाजिक एवं आर्थिक उन्नति की कल्पना बिना अच्छी सड़कों के करना सम्भव नहीं है। ग्रामीण क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए राज्यमंत्री चांदना के प्रयासों से हिंडोली-नैनवां क्षेत्र में 10 करोड़ रुपए से मिसिंग लिंक सड़कों का निर्माण कराया जाएगा। इसके तहत गांव को गांव से जोड़ने के लिए सड़कें बनेंगी। गांवों का सड़कों से जुड़ाव होने से ग्रामीणों को आने-जाने के लिए बेहतर सड़कें मिलेंगी।

इन सड़कों का होगा निर्माण

बजट घोषणा 2022-23 के तहत हिंडोली-नैनवां क्षेत्र में 10 करोड़ रुपए की लागत से 18.20 किलोमीटर सड़कों का निर्माण कराया जाएगा। इसमें एक करोड़ 60 लाख रुपए से एनएच-52 से सुखपुरा वाया पोसवालो का झोपड़ा तक, 3 करोड़ 30 लाख रुपए की लागत से दुगारी से रघुनाथपुरा, 30 लाख रुपए की लागत से सहसुपरिया से सिंघाड़ी के बीच सड़क निर्माण, एक करोड़ 20 लाख रुपए की लागत से सहसपुरिया से सलावलिया वाया सम्मेला महादेव तक, एक करोड़ 60 लाख रुपए की लागत से काछोला से हरणा होते हुए देवडूंगरी रोशंदा  तक, एक करोड़ लागत से नेहड़ी सड़क से तलोदा वाया नडावा तक तथा एक करोड़ 10 लाख रुपए लागत से ग्वाला के बालाजी से भीमगंज तक सड़क का निर्माण कराया जाएगा। इन सभी सड़कों का निर्माण सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा कराया जाएगा। वर्षाें से उपेक्षित सड़कों के निर्माण से ग्रामीणों को सुविधा मिलेगी और गांवों का विकास होगा।

‘अद्भुत हिंडोली-नया नैनवां’ का सपना हो रहा साकार

‘क्षेत्र के पिछड़ेपन को दूर करने का वादा जो हिंडोली-नैनवां क्षेत्र की आमजनता से किया था, उसे पूरा किया जा रहा है। पेयजल, सड़क, सिंचाई, चिकित्सा, शिक्षा के क्षेत्र में लगातार किए गए कामों से ‘अद्भुत हिंडोली-नया नैनवां’ का सपना साकार होने जा रहा है। मिसिंग लिंक योजना में गांव से गांव की सड़कों को जोड़ा जाएगा। ग्रामीणों की एक गांव से दूसरे गांव तक पहुंचने की राह आसान होगी।  साथ ही नए घोषित किए गए राजस्व गांवों में व्यापक विकास कार्य हो सकेंगे।

– अशोक चांदना
  युवा मामले व खेल तथा सूचना एवं जनसम्पर्क राज्यमंत्री

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.