December 12, 2025

News Chakra India

Never Compromise

वंश लेखकों को उनकी परम्परा से जोड़ने के लिए 31 जुलाई को जयपुर में सम्मेलन: रामसिंह राव

वंश लेखकों को उनकी परम्परा से जोड़ने के लिए 31 जुलाई को जयपुर में सम्मेलन: रामसिंह राव

एनसीआई@बूंदी

वंशावली संरक्षण एवं संवर्धन अकादमी की ओर से 31 जुलाई को जयपुर के हरिचन्द्र माथुर प्रशिक्षण संस्थान में वंश लेखकों के लिए वंश लेखन सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इसमें वंश लेखन व वंश लेखन परिवार के प्रतिभावान छात्र-छात्राएं भाग लेंगे। सम्मेलन में छात्र-छात्राओं को आमंत्रित करने के लिए अकादमी अध्यक्ष राम सिंह राव रविवार को जिले के दौरे पर आए। स्थानीय सर्किट हाउस में उन्होंने यह जानकारी दी।

राव ने कहा कि राज्य सरकार के प्रयासों से वर्षों से उपेक्षित वंश लेखकों को रोशनी की किरण दिखाई दी है। पूरे विश्व में हम गर्व के साथ कह सकते हैं कि आज भी भारत में वंश लेखन की परम्परा है। वंश लेखकों द्वारा आम व्यक्ति के घर जाकर उसका इतिहास लिखा जाता है। उसके उल्लेखनीय कार्यों और परिवार का विवरण लिखा जाता है।

राव ने कहा कि वर्तमान आधुनिक युग में युवा शिक्षा और नौकरी की तरफ आकर्षित हो रहे है, वहीं वंशावली संरक्षण एवं संवर्धन अकादमी द्वारा वंश लेखकों को उनकी परम्परा से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि युवाओं का वंश लेखन के कार्य के प्रति आकर्षण पैदा हो। वरिष्ठों के अनुभव को युवाओं तक पहुंचाने के लिए ही इस सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इससे पूर्व राव शनिवार को ढाकणी व सथूर गांव में वंश लेखन से जुड़े परिवारों से भी मिले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.