जनधन योजना खाताधारकों के लिए आई अच्छी खबर
एनसीआई@नई दिल्ली
ग्रामीणों की अर्थव्यवस्था (Rural Economy) को सुधारने के लिए केन्द्र सरकार निरंतर प्रयास कर रही है। इसके चलते असंगठित लोगों को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए देश में पीएम जनधन योजना (Jan Dhan Yojana) चलाई जा रही है, ताकि ऐसे लोगों को सशक्त बनाया जा सके।
जनधन और श्रम योगी योजना
देश के नागरिकों को इस योजना का अधिक लाभ मिल सके, इसके लिए जनधन योजना को श्रम योगी मानधन योजना (Shram Yogi Maandhan Yojana) से जोड़ा गया है। इसमें सभी पिछड़े वर्गों को हर महीने 3 हजार रुपए खाते में दिए जाएंगे और सालाना 36 हजार रुपए खाते में ट्रांसफर किए जाएंगे।
भारत सरकार द्वारा शुरू की गई महत्वपूर्ण योजनाओं में से एक पीएम जनधन योजना भी है, जो देश के करोड़ों व्यक्तियों को फाइनेंशियल लाभ (Financial Help) देती है। उल्लेखनीय है कि 2014 में पीएम मोदी द्वारा शुरू की गई इस योजना के चलते देश के 38 करोड़ नागरिकों के जनधन खाते खोले गए थे।
3000 रुपए की पेंशन
इस योजना का लाभ लेने के लिए आपको हर महीने बहुत ही नाममात्र राशि जमा करनी होगी, जिसके बाद आपको बुढ़ापे में हर महीने 3 हजार रुपए की पेंश भी दी जाएगी।
आराम से खुलवा पाएंगे जनधन खाता
देश के किसी भी प्राइवेट बैंक में जनधन अकाउंट को खोला जा सकता है। रिज़र्व बैंक ऑफ़ इंडिया के अनुसार, यदि किसी इंसान के पास जरूरी डॉक्यूमेंट नहीं है तो इसके बावजूद वो कम जमा और निकासी की लिमिट के साथ अकाउंट खुलवा सकते हैं।
