December 5, 2025

News Chakra India

Never Compromise

कोटा: विमंदित गृह ‘अपना घर’ में तबीयत बिगड़ने से 3 लोगों की मौत, 6 की हालत गम्भीर

कोटा: विमंदित गृह  ‘अपना घर’ में तबीयत बिगड़ने से 3 लोगों की मौत, 6 की हालत गम्भीर

एनसीआई@कोटा

शहर के विज्ञान नगर में संचालित विमंदित गृह ‘अपना घर’ में रविवार देर रात तबीयत बिगड़ जाने से दो महिलाओं सहित तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं, 9 अन्य लोगों का उपचार जारी है, इनमें से 6 की हालत गम्भीर बनी हुई थी।
उल्लेखनीय है कि करीब एक दर्जन लोगों को गम्भीर हो जाने से सुबह एमबीएस अस्पताल में भर्ती कराया, मगर उनकी हालत को देखते हुए इन्हें न्यू मेडिकल कॉलेज में शिफ्ट कर दिया गया था। यहीं पर 3 लोगों की मौत हुई।

 

हालात की जानकारी मिलते ही जिला कलेक्टर ओमप्रकाश बुनकर, सीएमएचओ डॉ. भूपेन्द्र सिंह तंवर, मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. विजय सरदाना व पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए और पूरी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

तीनों मृतक 40 से 55 वर्ष के बीच

‘अपना घर’ के प्रतिनिधि मनोज जैन आदिनाथ ने बताया कि ‘अपना घर’ आश्रम में रात करीब 11 बजे कुछ लोगों की तबीयत बिगड़ी। इसके बाद एक के बाद अन्य लोगों की भी तबीयत बिगड़ती गई। हालात गम्भीर होने पर उन्हें अस्पताल में लेकर पहुंचे। यहां 3 मुन्नी देवी, दिलीप और सुदेवी की मौत की पुष्टि हुई। यह तीनों ही 40 से 55 वर्ष के बीच के हैं। इसके बाद अपना घर आश्रम में खाना बनने वाली जगह को सीज कर दिया गया और खाने के सेम्पल लिए गए।

200 से अधिक लोगों ने खाया था खाना

बताया जा रहा है कि यह खाना रात को 200 से अधिक लोगों ने खाया था। अपना आश्रम में 265 विमंदित निवासरत हैं। मनोज जैन के अनुसार मौत किसी जहरीले कीड़े के काटने, फूड प्वाइजनिंग या अन्य किसी और कारण से भी हो सकती है। यह जांच का विषय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.