December 12, 2025

News Chakra India

Never Compromise

‘कॉफी विद कलक्टर’ में सफाई कर्मियों से रूबरू हुए जिला कलक्टर

‘कॉफी विद कलक्टर’ में सफाई कर्मियों से रूबरू हुए जिला कलक्टर

एनसीआई@बूंदी

जिला कलक्टर डॉ. रविन्द्र गोस्वामी ने शुक्रवार को ‘कॉफी विद कलक्टर’ कार्यक्रम में जिले के नगर निकाय क्षेत्रों  में कार्यरत सफाईकर्मियों से बातचीत कर स्वच्छता के मसले पर चर्चा की। उन्होंने नगर परिषद एवं नगर पालिकाओं से आए इन कार्मिकों के हालचाल जाने।

कार्यक्रम में नैनवां, इन्द्रगढ़, लाखेरी, कापरेन, केशवरायपाटन व बूंदी नगर परिषद में सफाई कार्य की जिम्मेदारी निभा रहे कार्मिकों से जिला कलक्टर ने बातचीत की। उन्होंने कार्मिकों से वेतन, बच्चों की पढाई-लिखाई आदि के बारे में जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने सफाई कार्य में आने वाली चुनौतियां के बारे में उनके अनुभव भी जाने। उन्होंने कहा कि सफाई का कार्य चुनौती भरा है।

सामाजिक सुरक्षा योजना का लाभ दिलाने में बनें मददगार

कार्यक्रम में जिला कलक्टर ने कहा कि सफाई कार्य के साथ ही कार्मिक सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का पात्र लोगों को लाभ दिलाने में मददगार बनें। उन्होंने कहा कि सफाई कार्य से जुड़े होने से हर घर तक तक सम्पर्क रहता है। ऐसे में पात्र लोगों को जल्द ही इन योजनाओं से लाभ पहुंचाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में दिव्यांगजन के साथ ही उसके बच्चों को पेंशन का प्रावधान है। ऐसे पात्र व्यक्तियों तक योजना की जानकारी पहुंचाए और प्रशासन को भी अवगत कराएं, ताकि उन्हें अतिशीघ्र राज्य सरकार की योजना का लाभ पहुुंचाया जा सके।

सांझा किए अपने अनुभव  

नगर निकाय क्षेत्रों में सफाई कार्य से जुडे़ कार्मिकों ने भी खुले दिल से अपने अनुभव और कार्य में आने वाली परेशानियों को जिला कलक्टर के समक्ष रखा। उन्होंने जिला कलक्टर को भरोसा दिलाया कि उनकी मंशा के अनुसार स्वच्छता के पायदान पर बूंदी की रैकिंग को ऊपर लाकर ‘बेहतरीन बूंदी’ बनाने में कोई कसर नहीं रखेंगे।

कचरा गाड़ी में डालें कचरा, तभी रहेगी सफाई

जिला कलक्टर ने कहा कि आमजन को उनके घरों और दुकानों का कचरा टीपर में डालने के लिए प्रेरित किया जाए। यह प्रवृत्ति ही सफाई व्यवस्था को बनाए रखने में मददगार साबित होगी। उन्होंने कहा कि नगर निकाय क्षेत्रों में इसके लिए समझाइश की जाए, ताकि कचरे की समस्या से निजात मिल सके और शहर स्वच्छ बनें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.