December 5, 2025

News Chakra India

Never Compromise

आजादी के 75 वें वर्ष पर 75 स्वागत द्वारों से सजेगा यह शहर, निकलेगी विशाल वाहन तिरंगा रैली, लोकसभा अध्यक्ष बिरला 75 तिरंगे गुब्बारों के साथ दिखाएंगे हरी झंडी

आजादी के 75 वें वर्ष पर 75 स्वागत द्वारों से सजेगा यह शहर, निकलेगी विशाल वाहन तिरंगा रैली, लोकसभा अध्यक्ष बिरला 75 तिरंगे गुब्बारों के साथ दिखाएंगे हरी झंडी

एनसीआई@कोटा

अमृत महोत्सव आयोजन समिति के मुख्य संयोजक राकेश जैन ने बताया कि आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित अमृत महोत्सव की शृंखला में कोटा की 75 प्रमुख संस्थाओं के सदस्य  14 अगस्त को सुबह 6.30 बजे विशाल वाहन रैली निकालकर आजादी का अमृत महोत्सव मनाएंगे। रैली को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला 75 तिरंगे गुब्बारों के साथ हरी झंडी दिखाकर रैली का शुभारम्भ करेंगे।

संयोजक राजकुमार जैन, विजय जैन, कपिल आगम, विक्रम खंडेलवाल व दीपक राजानी ने बताया कि इस आयोजन के लिए जीएमए प्लाजा में व्यापारियों को तिरंगे वितरित किए गए।

डॉ. आरबी गुप्ता व हेमराज जिंदल ने बताया कि पूरा आयोजन 75 की थीम पर आयोजित किया जाना है। इसमें 75 संस्थाओं के 75 स्वागत द्वार, 75 -75 गुब्बारे व 75 कट आउट लगाकर आजादी का अमृत महोत्सव मनाएंगे।

इस अवसर पर जगह-जगह सामाजिक संस्थाओं द्वारा और सामाजिक संस्थाओं द्वारा तिरंगा रैली का स्वागत किया जाएगा।

आयोजन में सहभागी संस्थाएं

एसएसआई एसोसिएशन कोटा, जनरल मर्चेंट्स एसोसिएशन, हाड़ोती कोटा स्टोन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन, एसएसआई युवा, गुमानपुरा व्यापार संघ, चम्बल हॉस्टल एसोसिएशन, कोटा कंफेक्शनरी एसोसिएशन, हाड़ोती ऑफसेट प्रिंटर्स एसोसिएशन, हाड़ोती ऑफसेट प्रिंटर्स एसोसिएशन, लेंडमार्क सिटी व्यापार संघ, श्री सर्राफा बोर्ड, जेपी मार्केट एसोसिएशन, सुपर मार्केट साइमन प्लाजा व्यापार समिति, हाड़ोती हलवाई कैटरर्स एसोसिएशन कोटा, छावनी व्यापार संघ, कपड़ा कर्मचारी संघ, मावा व्यापार संघ, शास्त्री मार्केट व्यापार संघ, कोटा फुटवियर होलसेल एसोसिएशन, लघु उद्योग भारती, दादाबाड़ी व्यापार संघ, स्टोन मर्चेंट विकास समिति राम नगर कोटा, कोटा सा मिल एंड प्लाइवुड विक्रेता संघ,कोटा, होटल रेस्टोरेंट एसोसिएशन कोटा, रीको पर्यावरण इंडस्ट्रीज एरिया नाता, कोटा रद्दी व्यापार  संगठन, कोटा थोक कपड़ा व्यापार संघ, छावनी वाणिज्य संघ, कोटा डिस्ट्रिक क्रिकेट एसोसिएशन, शॉपिंग सेन्टर विकास समिति, अखिल भारतवर्षीय श्री गुर्जर गौड़ ब्राह्मण महासभा राजस्थान, अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन, माहेश्वरी समाज संस्था, जेसीआई सीनियर मेम्बर एसोसिएशन, सकल दिगम्बर जैन समाज, सकल दिगम्बर जैन समाज युवा प्रकोष्ठ, श्री ओसवाल समाज संस्था, मेड़तवाल वैश्य समाज सेवा समिति कोटा, राज्य उपभोक्ता मंच एवं निदेशक कौशिक (एनजीओ), स्वास्थ्य सेवा संस्था, गायत्री परिवार ट्रस्ट, शिव भगवती मंदिर समिति तलवंडी कोटा, अखिल भारतीय कौशिक गायत्री परिवार बोरखेड़ा, राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड, कोटा ब्लड बैंक सोसाइटी, भारतीय जैन संगठन, सकल दिगम्बर जैन समाज महिला प्रकोष्ठ, श्री जैन श्वेताम्बर पेढ़ी, दानबाड़ी, दादाबाड़ी, कोटा, जैन सोशल ग्रुप मेन, जैन सोशल ग्रुप आगम, जैन सोशल ग्रुप मैत्री, जैन सोशल ग्रुप संगिनी, दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप, त्रिशला महिला मंडल, जेसीआई कोटा, अखिल भारतवर्षीय दिगम्बर जैन बघेरवाल संघ, अखिल भारतवर्षीय दिगम्बर जैन बघेरवाल संघ कोटा, अखिल भारतवर्षीय दिगम्बर जैन बघेरवाल संघ कोटा, अग्रवाल समाज, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन, अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन युवा शाखा, खंडेलवाल सरावगी समाज, खंडेलवाल वैश्य पंचायत, खंडेलवाल यंग अर्चिवेर्स सोसायटी, श्री गोपेश्वर सेवा समिति, झीण माता परिवार संस्थान, कलाल महिला क्लब सेवा संस्थान, शोपिंग सेन्टर विकास समिति, सरावगी समाज मेंन, पोकरा महाजन समाज, ब्राहमण कल्याण परिषद्, सिंधु यूथ सर्किल, रोटरी क्लब कोटा नॉर्थ, रोटरी क्लब राउडटाउन, कोटा क्लब, रोटरी क्लब कोटा साउथ, जेसीआई कोटा, जेसीआई कोटा चम्बल, जेसीआई कोटा सुरभि, जेसीआई कोटा एलेगंस, जेसीआई कोटा शक्ति, जेसीआई कोटा स्टार, जेसीआई  कोटा किंग्स व जेसीआई  कोटा अचिवर्स के पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.