December 5, 2025

News Chakra India

Never Compromise

राजस्थान: फार्म हाउस से 15 युवतियों सहित 70 लोग गिरफ्तार, अवैध रूप से चल रहा था केसीनो, चल रही थी शराब पार्टी

राजस्थान: फार्म हाउस से 15 युवतियों सहित 70 लोग गिरफ्तार, अवैध रूप से चल रहा था केसीनो, चल रही थी शराब पार्टी

एनसीआई@जयपुर

राजधानी जयपुर में शनिवार देर रात पुलिस ने एक फार्म हाउस में छापा मारकर अवैध रूप से चल रहे केसीनो का भंडाफोड़ किया। पुलिस की रेड पड़ते ही वहां अफरा-तफरी मच गई। पुलिस कमिश्नरेट की स्पेशल टीम ने यह कार्रवाई करते हुए 15 महिलाओं सहित 70 लोगों को गिरफ्तार किया। ‌साथ ही 23 लाख रुपए व 22 से ज्यादा लक्जरी गाड़ियों को भी जब्त किया है। आरोपियों में कुछ नामी लोग भी शामिल बताए गए हैं, मगर पुलिस ने अभी तक उनके नाम का खुलासा नहीं किया गया है।

पुलिस ने बताया कि जयसिंहपुरा खोर थाना इलाके के एक फार्म हाउस में अवैध रूप से केसीनो चलने की जानकारी मिली थी। इसके बाद कार्रवाई के लिए टीम का गठन किया गया। पुलिस ने देर रात फार्म हाउस पर दबिश दी तो वहां शराब पार्टी चलती हुई मिली। यहां सभी लोग मदहोश थे। मौके पर पांच टेबलों पर ऑनलाइन केसीनों भी पर चल रहा था।

Breaking News:-

फार्मा कम्पनी ने डोलो 650 लिखने के लिए डॉक्टरों को 1000 करोड़ रुपए के उपहार बांटे, सुप्रीम कोर्ट हैरान

शराब की बोतलें देखकर पुलिस चकराई

जिस समय पुलिस की सीएसटी टीम ने फार्म हाउस पर दबिश दी तो वहां शराब के नशे में धुत लोग फिल्मी गानों पर थिरक रहे थे। पुलिस को देखते ही वहां अफरातफरी मच गई। जुआं खेल रहे लोगों ने भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने सभी को पकड़ लिया। पुलिस ने बताया कि जिस जगह शराब पार्टी चल रही थी, वहां शराब की बोतलों का ढेर लगा हुआ था। शराब के नशे में लोग मदहोश थे।

Breaking News:-

राजस्थान: टोंक में कथित गौकशी की घटना से तनाव, पुरुषों ने छोड़ा गांव, भारी पुलिस बल तैनात

कई बड़े नाम भी शामिल

बताया जा रहा है कि केसीनो में जुआं खेला जा रहा था। जुआं खेलने वालों में कई बड़े नाम भी शामिल हैं। इनमें एक हैदराबाद पुलिस के इंस्पेक्टर और एक तहसीलदार के शामिल होने की भी बात कही गई है । हालांकि पुलिस की ओर से इसकी पुष्टि करना बाकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.