गोकुलधाम कॉलोनी में हर्षोल्लास से मनाया तीज महोत्सव, पूजा अर्चना कर चंद्रमा को दिया अर्क
एनसीआई@बूंदी
लोक आस्था का पर्व तीज महोत्सव गोकुलधाम कॉलोनी में पूर्ण आस्था और हर्सोल्लास से मनाया गया। इस अवसर पर महिलाओं ने तीज की पूजा-अर्चना कर चंद्रमा को अर्क दिया।

इन महिलाओं में गोकुलधाम कॉलोनी की अध्यक्ष रचना बाहेती, संयोजिका पूर्वा मूंदड़ा, शिक्षाविद निर्मला व्यास, समाज सेविका निमिषा पारीक, लीला लखोटिया, मधु लखोटिया, नेहा लखोटिया, जया लखोटिया आदि शामिल रहीं। इन महिलाओं ने तीज माता की पूजा-अर्चना कर तीज की कहानियां सुनाईं और सुहाग की लम्बी उम्र की कामना की। साथ ही एक दूसरे को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। महिलाओं ने सत्तू, कल्पा, आंकड़े व नीम की पूजा कर बूंदी जिले की खुशहाली की कामना भी की।
