December 9, 2025

News Chakra India

Never Compromise

फसल खराबे के मुआवजे के सम्बन्ध में यह हैं निर्देश

फसल खराबे के मुआवजे के सम्बन्ध में यह हैं  निर्देश

एनसीआई@बूंदी

जिले में अतिवृष्टि से हुए फसल खराबे का मुआवजा किसानों को अतिशीघ्र दिलाने के सम्बन्ध में जिला कलक्टर डॉ. रविन्द्र गोस्वामी ने सभी उपखंड अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।

जिला कलक्टर ने सभी उपखंड अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि उनके क्षेत्र में सम्बन्धित पटवारी एवं गिरदावर अतिवृष्टि से हुए फसल खराबे के सम्बन्ध में प्रभावित किसानों से प्रार्थना पत्र लेना सुनिश्चित करें। उन्होंने निर्देश दिए कि किसानों से जनाधार, फसल बीमा पॉलिसी की प्रति, बैंक पास बुक की छायाप्रति एवं सम्बन्धित किसान के मोबाइल नम्बर लेकर 7 दिन में उपलब्ध करवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने निर्देश दिए कि इस कार्य को दैनिक प्रगति से भी अवगत कराया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.