December 14, 2025

News Chakra India

Never Compromise

पति को सब्जी लाने के लिए कहा तो सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, पत्नी अस्पताल में भर्ती

पति को सब्जी लाने के लिए कहा तो सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, पत्नी अस्पताल में भर्ती

एनसीआई@गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश)

कविनगर थाना क्षेत्र के शास्त्री नगर स्थित महेन्द्र एनक्लेव में एक ऐसी घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। इस फुटेज में एक व्यक्ति अपनी पत्नी को बेरहमी से पिटाता हुआ दिखाई दे रहा है। वह महिला अपनी जान बचाने के लिए सड़क पर इधर से उधर भाग रही है, मगर वह व्यक्ति उस पर जरा भी तरस खाए बगैर उसे गिरा-गिरा कर पीट रहा है। पता चला है कि पीड़ित पत्नी आरोही मिश्रा है। उसका पति सौरव मिश्रा उसके साथ यह सुलूक कर रहा है।

Breaking News:-
चित्तौड़गढ़: वीरांगना रानी पद्मिनी सहित अन्य वीरांगनाओं को 75 थालियों से आरती उतार कर श्रद्धांजलि दी जाएगी

इस मामले में आरोही मिश्रा का कहना है कि उसने अपने शराब पिये हुए पति से कहा था कि सब्जी ले आना, मैं पूरे दिन काम से थकी हुई हूं। बस इतना सुनते ही उसका पति नाराज हो गया और शराब के नशे में पत्नी की जमकर पिटाई कर दी। वह घर से लेकर बाहर सड़क तक अपनी पत्नी को पीटता रहा। आस-पड़ोस के लोगों ने इसका विरोध किया और फोन कर पुलिस को इसकी जानकारी दी। इससे आक्रोशित होकर उसने पड़ोसी को भी पीट दिया। इसके बाद 112 सर्विस का वाहन मौके पर पहुंचा और उसने सौरव मिश्रा और परिवार के अन्य दो सदस्यों को हिरासत लिया। फिलहाल पत्नी आरोही का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
Breaking News:-
राजस्थान: फार्म हाउस से 15 युवतियों सहित 70 लोग गिरफ्तार, अवैध रूप से चल रहा था केसीनो, चल रही थी शराब पार्टी

एसपी सिटी निपुण अग्रवाल ने बताया कि इस मामले में पड़ोसी शिवा नामक युवक ने आपत्ति जताई और पुलिस को सूचना दी तो आरोपी सौरव ने अपने भाई और पिता के साथ मिलकर शिवा की भी पिटाई कर दी। इसमें शिवा की तहरीर पर अभियोग पंजीकृत कर तीनों लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
Breaking News:-
फार्मा कम्पनी ने डोलो 650 लिखने के लिए डॉक्टरों को 1000 करोड़ रुपए के उपहार बांटे, सुप्रीम कोर्ट हैरान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.