December 5, 2025

News Chakra India

Never Compromise

टीवी क्वीन एकता कपूर और उनकी मां शोभा कपूर के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट

टीवी क्वीन एकता कपूर और उनकी मां शोभा कपूर के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट

एनसीआई@पटना

टीवी क्वीन के नाम से विख्यात फिल्म-सीरियल निर्माता एकता कपूर और उनकी मां बड़ी मुश्किल में फंस गईं हैं। ट्रिपल एक्स वेब सीरीज में सैनिकों की पत्नियों की छवि खराब करने के आरोप में बिहार के बेगूसराय की जिला कोर्ट ने दोनों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया है। इससे पहले कोर्ट ने दोनों को नोटिस जारी कर इस मामले में जवाब तलब किया।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कोर्ट ने एकता कपूर और उनकी मां के खिलाफ यह गिरफ्तारी वारंट XXX वेब सीरीज में सैनिकों की पत्नियों की आपत्तिजनक तस्वीर पेश करने के मामले में जारी किया है।

उल्लेखनीय है कि इस मामले में एकता कपूर और उनकी मां के खिलाफ बेगूसराय में केस दर्ज किया गया था। इस वारंट को बेगूसराय के न्यायिक दंडाधिकारी विकास कुमार की कोर्ट ने जारी किया है।

पूर्व सैनिक शम्भू कुमार के परिवाद पर कार्यवाही

ट्रिपल एक्स वेबसीरीज के सीजन 2 में सैनिकों की पत्नियों को लेकर आपत्तिजनक सीन दिखाए गए थे। इसके बाद 6 जून 2020 को पूर्व सैनिक शम्भू कुमार की तरफ से सीजेएम कोर्ट में एक परिवाद पत्र दाखिल कराया गया था। इसमें पूर्व सैनिक ने आरोप लगाया था कि एकता कपूर की वेब सीरीज के जरिए सैनिकों की पत्नियों की खराब छवि बनाई जा रही है। उनका आरोप था कि वेब सीरीज में दिखाया गया है कि जब सैनिक ड्यूटी पर रहते हैं तो घर में उनकी पत्नी अन्य मर्दों से सम्बन्ध बनाती हैं। इस मामले में फरवरी 2021 में एकता कपूर और उनकी मां को कोर्ट की ओर से नोटिस भेजकर जवाब देने के लिए कहा गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.