Big News: कोटा में आयोजित होगा डिफेंस एक्सपो 2022
रक्षा उत्पाद मंत्रालय एवं भारतीय रक्षा उत्पादन द्वारा 11 सितम्बर से कोटा में पहली बार होगा यह आयोजन, जिला कलक्टर ने अधिकारियों एवं उद्यमियों की बैठक लेकर तैयारियों की समीक्षा की
एनसीआई@कोटा
ऐतिहासिक दशहरा मैदान में 11 सितम्बर से रक्षा उत्पाद मंत्रालय एवं भारतीय रक्षा उत्पादन समिति के संयुक्त तत्वाधान में डिफेंस एक्सपो 2022 आयोजित किया जाएगा। कोटा में पहली बार हो रहे इस राष्ट्रीय आयोजन की तैयारियों की जिला कलक्टर ओपी बुनकर ने बैठक में समीक्षा की। यह बैठक नगर निगम दक्षिण के मीटिंग हॉल में हुई। इसमें रक्षा मंत्रालय उत्पाद खण्ड के उपायुक्त प्रवीण कुमार सहित प्रमुख उद्यमी एवं जिले के औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

जिला कलक्टर बुनकर ने कहा कि जिले में डिफेंस एक्सपो के माध्यम से युवा स्टार्टअप को बेहतरीन अवसर मिलेंगे। रक्षा उत्पादन के क्षेत्र में देश आत्मनिर्भर हो रहा है। इसमें लघु एवं मध्यम उद्योगों का महत्वपूर्ण योगदान है। कोटा में देशभर के विद्यार्थी अध्ययन करने आते हैं। इस एक्सपो के माध्यम से उन्हें रोजगार के नवीन क्षेत्रों एवं स्टार्टअप की जानकारी मिल सकेगी।
