बूंदी: अहिंसा सर्किल पर रविवार शाम कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव को दी जाएगी श्रद्धांजलि
एनसीआई@बूंदी
श्री चित्रगुप्त कायस्थ कल्याण महासभा, बूंदी की ओर से रविवार, 25 सितम्बर को शाम 6 बजे शहर के अहिंसा सर्किल पर कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव को श्रद्धांजलि दी जाएगी।
महासभा के अध्यक्ष निलेश भटनागर, उपाध्यक्ष गिरीश भटनागर, सचिव वैभव सक्सेना व कोषाध्यक्ष आशीष माथुर ने इस अवसर पर सर्व समाज बंधुओं से शामिल होकर राजू श्रीवास्तव को श्रद्धा सुमन अर्पित करने की अपील की है।
