December 5, 2025

News Chakra India

Never Compromise

बूंदी की तीज एवं सांस्कृतिक धरोहरों की इस राष्ट्रीय आयोजन में होगी प्रस्तुति

बूंदी की तीज एवं  सांस्कृतिक धरोहरों की इस राष्ट्रीय आयोजन में होगी प्रस्तुति

एनसीआई@बूंदी

बूंदी भारत स्काउट गाइड राष्ट्रीय मुख्यालय द्वारा पाली में आगामी वर्ष 2023 में 4 से 10 जनवरी तक आयोजित होने वाली 18वीं राष्ट्रीय जम्बूरी में राजस्थान दल की ओर से बूंदी की तीज व अन्य सांस्कृतिक धरोहरों को प्रस्तुत किया जाएगा।

मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी एवं जिला मुख्य आयुक्त तेजकंवर ने कहा कि 35 हजार स्काउट गाइड के मध्य बूंदी के सांस्कृतिक धरोहरों को प्रस्तुत करना गर्व की बात होगी। उन्होंने प्रत्येक विद्यालय में स्काउट गाइड के अनिवार्य रूप से संचालित होने पर जोर दिया।

221 स्काउट गाइड का रहेगा दल

सहायक राज्य संगठन आयुक्त दिलीप कुमार माथुर ने राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित प्रतियोगिताओं तथा जिला स्तरीय समारोह तैयारी सभा में दल की प्रतियोगिताओं व गतिविधियों की जानकारी दी। जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक राजेन्द्र कुमार व्यास ने 221 स्काउट गाइड के दल के पूरी तैयारी के साथ भाग लेने पर जोर दिया।
जिला कमिश्नर शिवप्रकाश शर्मा ने नोबैग डे पर स्काउट गाइड विशेष रूप से कब बुलबुल, रोवर रेंजर द्वारा आयोजित गतिविधियों के संचालन तथा प्राथमिक सहायता, आपदा प्रबंधन, सामाजिक सरोकार के कार्यों को किए जाने पर जोर दिया।

यह जानकारी दी

सीओ स्काउट गिरिराज गर्ग ने शिविर कला, स्काउट गाइड स्किल, प्रदर्शनी, एडवेंचर कार्यक्रम, कौशल विकास, फूड प्लाजा, लोकनृत्य आदि प्रतियोगिताओं के साथ सृजनात्मक मनोरंजनात्मक, दक्षता सम्बन्धी गतिविधियों की जानकारी दी। लीडर ट्रेनर देवी सिंह सैनानी ने राष्ट्रीय जम्बूरी के आयोजन तथा इसमें भाग लेने की रूपरेखा प्रस्तुत की।

ये भी रहे मौजूद

जिला स्तरीय सभा में प्रभारी सहायक जिला कमिश्नर सतीश जोशी, हुकम चंद मीना, सहायक कमिश्नर राजेन्द्र कुमार बैरवा, मुकेश कुमार मीणा, राजेन्द्र निर्मल, महेश कुमार मीणा, योगेश कुमार शर्मा, अनिल गोयल, राकेश कुमार शर्मा, महेन्द्र सिंह आमेरा, सचिव बाबूलाल राठौर, रामेश्वर बैरवा, मुकेश गुर्जर, दशरथ शर्मा, सर्वेश तिवारी, उमा हाड़ा, उम्मेहबीबा, लक्ष्मीकांत शर्मा ने जम्बूरी दल की गतिविधियों और स्थानीय संघ स्तर विद्यालय स्तर के कार्यक्रमों को बताया। सभा में ट्रेनिंग काउंसलर सत्यनारायण राठौर, राम प्रकाश मीणा, सुनीता मीणा, रघुनंदन शर्मा, विनीता वर्मा, कुलदीप गिरी, सियाराम साहू, रामलाल शर्मा, सत्तार खान, जयप्रकाश त्रिपाठी ने सहभागिता की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.