December 12, 2025

News Chakra India

Never Compromise

राजस्थान: पति का अपहरण, पत्नी से मांगी 45 लाख रुपए फिरौती

राजस्थान: पति का अपहरण, पत्नी से मांगी 45 लाख रुपए फिरौती

एनसीआई@जयपुर

राजधानी जयपुर में एक व्यक्ति का अपहरण कर 45 लाख रुपए की फिरौती मांगने का मामला सामने आया है। इस सम्बन्ध में अपहृत व्यक्ति की पत्नी ने करणी विहार थाने में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है।

महिला ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि अज्ञात लोगों ने उसे फोन पर 45 लाख रुपए नहीं देने पर उसके पति को जान से मार देने की धमकी दी है। आरोपियों ने उसकी पति से बात भी करवाई। पुलिस मामले की जांच में जुट‌ गई है।

करणी विहार थाना पुलिस के अनुसार इस सम्बन्ध में गांधीपथ लालरपुरा में रहने वाले विराट शर्मा (40) की पत्नी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें कहा गया है कि 8 सितम्बर को रात 8.15 बजे उसकी आखिरी बार पति विराट से फोन पर बातचीत हुई थी। तब उन्होंने बताया था कि स्कूटी का टायर पंक्चर हो गया है। वे जल्द ही घर आ जाएंगे। लेकिन काफी देर तक विराट घर नहीं लौटे, तब पत्नी ने फिर से उन्हें फोन किया। पत्नी का कहना है कि तब विराट घबराए हुए बात कर रहे थे। उन्होंने बताया था कि उनके मोबाइल की बैटरी डिस्चार्ज हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.