December 12, 2025

News Chakra India

Never Compromise

भगवान श्री चित्रगुप्त महाराज का अपमान, ‘थेंक गॉड’ फिल्म के निर्माता व अभिनेता अजय देवगन के खिलाफ एफआईआर दर्ज

भगवान श्री चित्रगुप्त महाराज का अपमान, ‘थेंक गॉड’ फिल्म के निर्माता व अभिनेता अजय देवगन के खिलाफ एफआईआर दर्ज

एनसीआई@कोटा

शहर के भीमगंजमंडी थाने में फिल्म ‘थेंक्स गॉड’ के निर्माता निदेशक व अभिनेता अजय देवगन के खिलाफ अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की ओर से एफआईआर दर्ज कराई गई है। इस फिल्म में कायस्थ समाज के आदि पुरुष आराध्य भगवान श्री चित्रगुप्त महाराज को अपमानजनक तरीके से दिखाए जाने का आरोप है। यह फिल्म 25 अक्टूबर को रिलीज होने जा रही है।

थानाधिकारी जितेन्द्र सिंह शेखावत ने बताया कि अखिल भारतीय कायस्थ महासभा राजस्थान के जिला अध्यक्ष नितिन भटनागर ने शनिवार को यह एफआईआर दर्ज कराई है। इसमें थेंक गॉड फिल्म में भगवान श्री चित्रगुप्त महाराज का अपमान करने, आपत्तिजनक टिप्पणी करने और उपहास उड़ाने की बात कही गई है। इससे कायस्थ समाज में भारी रोष है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर उसकी जांच शुरू कर दी है।

प्रदेश अध्यक्ष माथुर ने यह कहा

इधर, अखिल भारतीय कायस्थ महासभा राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय मीडिया संयोजक कुलदीप माथुर ने अपने एक बयान में बॉलीवुड के उन सभी डायरेक्टर व एक्टरों के खिलाफ नाराजगी जाहिर कि है, जिन्होंने अपनी फिल्मों में हिन्दू देवी-देवताओं, भगवानों को हास्यास्पद व अश्लील तरीके से प्रदर्शित किया है या कर रहे हैं। माथुर ने कहा कि यह समस्त सनातन धर्मावलम्बियों की आस्था और भावना से खिलवाड़ है। इसी क्रम में अजय देवगन की मूवी थेंक गॉड के ट्रेलर में भी कायस्थ समाज ही नहीं अपितु समस्त सनातनधर्मियों के आराध्य भगवान श्री चित्रगुप्त महाराज का विरूपण किया गया है। इससे सभी में भारी रोष है। महासभा के प्रदेश अध्यक्ष माथुर ने चेतावनी दी है कि थेंक गॉड फिल्म में से इन आपत्तिजनक दृश्यों को हटाया नहीं गया तो देश की जनता इसे सिनेमाघरों में लगने नहीं देगी।

ये भी रहे मौजूद

थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाने के दौरान अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के प्रदेश सचिव नीरज कुलश्रेष्ठ, युवा प्रदेश महामंत्री मयूर सक्सेना, पूर्व चेयरमैन नगर पालिका केप्टन ओपी माथुर, विजय श्रीवास्तव, पीके कुलश्रेष्ठ, अनिल सक्सेना और प्रदेश व जिला कार्यकारिणी के सदस्य मौजूद थे।

सनातन धर्मावलम्बियों से अपील

इसी क्रम में महासभा के मुख्य प्रदेश प्रवक्ता राजीव सक्सेना ने सभी सनातन धर्मावलम्बियों से थेंक गॉड फिल्म के खिलाफ इसी प्रकार की मुहिम चलाने की अपील की है, जिससे निर्माता निर्देशक अजय देवगन भगवान श्री चित्रगुप्त महाराज के आपत्तिजनक दृश्यों को हटाने पर विवश हो जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.