December 12, 2025

News Chakra India

Never Compromise

भैंस खरीदने के बहाने की घर की रेकी, फिर बंधक बनाकर की लाखों की डकैती, तीन गिरफ्तार

भैंस खरीदने के बहाने की घर की रेकी, फिर बंधक बनाकर की लाखों की डकैती, तीन गिरफ्तार

एनसीआई@मेरठ

अपराधी दिन रात अपराध करने की नई-नई तरकीबें तलाशते रहते हैं। यहां ऐसी ही एक वारदात सामने आई है। इसमें पहले तो भैंस खरीदने के बहाने बदमशों ने घर की रेकी की। इसके बाद ये पूरे परिवार को बंधक बनाकर लाखों रुपए और सोने-चांदी के गहने लूट फरार हो गए। पुलिस ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। इनके साथियों की तलाश जारी है।

जिले के मुंडाली थाना क्षेत्र में 18 दिन पहले यह वारदात हुई थी। गिरफ्तार किए गए तीन बदमाशों के कब्जे से पुलिस ने लूटे गए हजारों रुपए और जेवर बरामद किए हैं। पूछताछ में खुलासा हुआ कि बदमाशों ने भैंस खरीदने का बहाना करके पीड़ित के घर की रेकी की थी। इसके बाद अपने साथियों के साथ डकैती को अंजाम दिया।

एसपी ने दी यह जानकारी

एसपी देहात केशव मिश्रा ने पत्रकार वार्ता में बताया कि बीती 29 अगस्त की रात मुंडाली थाना क्षेत्र के नंगलामल गांव में आधा दर्जन से अधिक बदमाशों ने बाबू अली के घर लाखों की डकैती को अंजाम दिया था। इस दौरान बदमाश पूरे परिवार को बंधक बनाकर लगभग 35 तोले सोने और साढ़े तीन किलो चांदी के जेवरात सहित तीन लाख रुपए लूट कर फरार हो गए थे।

बाकी साथियों की तलाश जारी

एसपी देहात ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए हापुड़ जिले के हैदर नगर में रहने वाले पुष्पेन्द्र, पीतम और गाजियाबाद के मसूरी निवासी इनके साथी नरेन्द्र को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि अभी बदमाशों के कई साथी फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.